Muskan Bamne Eviction Interview: बिग बॉस 18 में दूसरा इविक्शन हो चुका है। ‘अनुपमा’ की लाडली एक्ट्रेस मुस्कान बामने मिड वीक पर सलमान खान के शो से बाहर आ गई हैं। उनका इविक्शन जनता के वोट्स के आधार पर नहीं बल्कि घरवालों के वोटों के आधार पर हुआ है। बिग बॉस हाउस से बाहर आने के बाद मुस्कान ने अपनी जर्नी पर खुलकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि घर में रहते हुए वह कुछ ज्यादा ही सोचने लगी थीं।?
बता दें कि जब से एक्ट्रेस ने रियलिटी शो में एंट्री की थी, उन्हें बहुत कम बार कैमरे पर देखा गया। शो में उनका योगदान सबसे कम था। यही वजह है कि घरवालों ने उन्हें घर में सबसे कम योगदान देने के चलते वोट किया और मुस्कान का सफर शो से खत्म हो गया।
मुस्कान बामने ने किए कई खुलासे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुस्कान बामने ने बिग बॉस 18 से इविक्शन के बाद बातचीत करते हुए कई खुलासे किए और अपनी मन स्थिति पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि अपनी जर्नी के बारे में उन्हें क्या कहना है? इस पर बात करते हुए मुस्कान ने कहा, ‘मैंने अपनी जर्नी का खूब लुत्फ उठाया है। मेरे लिए एक नया एक्सपीरियंस था। भले ही मैं इंट्रोवर्ट हूं लेकिन मुझे बहुत मजा आया।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: अविनाश-आरफीन की रैंकिंग से आप कितने सहमत?, यूजर्स के लिए टॉप पर कौन?
किस बात का हुआ पछतावा
बता दें कि बिग बॉस 18 में ढाई हफ्ते तक रहीं मुस्कान स्क्रीन पर काफी परेशान दिखाई दी थीं। जब उनके मानसिक स्थिति के बारे में पूछा गया तो मुस्कान ने कहा, ‘शो के दौरान एक वक्त ऐसा आया था, जब मुझे लगने लगा कि यहां कोई ऐसा नहीं जिससे मैं खुलकर बात करूं। लोग अपने-अपने ग्रुप में रहते थे, दोस्ती बढ़ रही थी, इसलिए मुझे लगा कि शायद वो मेरी बात सुनना नहीं चाहते।’ मुस्कान ने बातों ही बातों में हिंट दिया उन्हें शायद एक बात का पछतावा है। उन्होंने कहा, ‘शो के दौरान मैं बहुत ज्यादा सोचने लगी थी। इसकी वजह से अभिभूत हो गई थी। बहुत ज्यादा सोच उनके लिए एक दिक्कत बन गई थी।’
अपनी मेंटल स्थिति पर बात करते हुए मुस्कान बामने ने कहा कि बिग बॉस के अंदर में मानसिक रूप से उनपर कोई असर नहीं पड़ा। वो बहुत ज्यादा सोचने लगी थीं। उनके लिए पहला हफ्ता थोड़ा मुश्किल था लेकिन इसके बाद वो अन्य सदस्यों के साथ घुलने-मिलने लगी थीं। उनके को-कंटेस्टेंट्स भी उन्हें अच्छा प्रदर्शन करने के लिए मोटिवेट करते थे। मुस्कान ने कहा, ‘मुझे सब कहते थे कि शो में रहने के लिए मुझे कुछ करना होगा। चाहे फिर लड़ाई ही क्यों न हो। हालांकि मैं ऐसा नहीं कर सकी। मैंने पूरी कोशिश की लेकिन अपना योगदान नहीं दे पाने की वजह से मैं ज्यादा परेशान रहने लगी।’
राशन की नहीं रही कोई कमी
मुस्कान ने आगे कहा कि घर में राशन को लेकर जो ड्रामा हुआ था, वह दर्शकों ने नहीं देखा। उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि वह सही था या गलत लेकिन अविनाश के पास कोई पावर नहीं थी। कंटेस्टेंट्स भूखे नहीं थे, सभी को उचित राशन मिल रहा था। हर दिन खाना बनता था और सभी खाते थे। लोगों को बस अविनाश के बोलने के तरीके और उसके कमेंट्स से दिक्कत थी।’
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
12 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
15 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
16 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
17 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
17 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
18 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines