Hansika Motwani के खिलाफ भाभी ने दर्ज कराई FIR, Nancy James ने पति पर भी लगाए आरोप

Muskaan Nancy James: नैन्सी जेम्स ने अपनी ननद, पति और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नैन्सी का कहना है कि हंसिका और उनकी सास की वजह से वो अपने पति से दूर हो गई है। हालांकि, नैन्सी ने अपने पति पर भी आरोप लगाए हैं।

Muskaan Nancy James

Muskaan Nancy James

Muskaan Nancy James: अभिनेत्री हंसिका मोटवानी एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। हंसिका की भाभी यानी नैन्सी जेम्स ने अपने पति, ननद और सास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। नैन्सी ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 498 ए, 323, 504, 506 और 34 के तहत 18 दिसंबर को अबोली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। नैन्सी का कहना है कि हंसिका और उनकी मां ज्योति उनकी मैरिड लाइफ में बहुत दखल अंदाजी करती हैं, जिसकी वजह से उनके और उनके पति के बीच में दूरियां आ रही हैं।

विज्ञापन

नैन्सी ने लगाए ये आरोप?

दरअसल, टीवी एक्ट्रेस नैन्सी का कहना है कि हंसिका मोटवानी और उनकी मां यानी नैन्सी की सास उनकी शादी में बहुत ही ज्यादा दखल दे रही हैं। साथ ही नैन्सी का कहना है कि वो लोग महंगे गिफ्ट्स और पैसों की भी मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि दोनों का हाथ प्रोपर्टी की धोखाधड़ी में भी है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nancy James Muskan (@inancyjames)

2020 में हुई थी शादी

बता दें कि नैन्सी और हंसिका मोटवानी के भाई प्रशांत ने साल 2020 में शादी की थी। ईटाम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नैन्सी ने परेशान होकर इन तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।इतना ही नहीं बल्कि नैन्सी का ये भी कहना है कि उनके साथ घरेलू हिंसी भी की जा रही है, जिससे वो परेशा हैं और स्ट्रेस में हैं।

विज्ञापन

किस बीमारी से जूझ रही नैन्सी?

नैन्सी को स्ट्रेस की वजह से बेल्स पालसी नाम की बीमारी का भी सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बल्कि नैन्सी दो साल से अपने पति से भी अलग रह रही हैं। टीओआई से बात करते हुए नैन्सी ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने पति, ननद और सास के खिलाफ केस दप्ज कराया है। इसके आगे नैन्सी ने कहा कि वो कुछ ज्यादा तो नहीं बता सकती, लेकिन उन्हें अब कानूनी मदद की जरूरत है। नैन्सी के इन आरोपों ने अब ना सिर्फ हंसिका बल्कि उनके भाई प्रशांत और मां के लिए भी मुसीबत खड़ी कर दी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ