Munawwar Rana के बाद एक और दिग्गज हस्ती ने दुनिया को कहा अलविदा, म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम

Music Director K J Joy Passes Away: म्यूजिक मशहूर डायरेक्टर का निधन हो गया है। इंडस्ट्री को आज फिर बड़ी क्षति का सामना करना पड़ा।

Music Director K J Joy

म्यूजिक इंडस्ट्री में छाई शोक की लहर। फोटो आभार- सोशल मीडिया

विज्ञापन

Music Director K J Joy Passes Away: म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर के जे जॉय (K J Joy) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि सोमवार रात 2:30 बजे मलयालम संगीत डायरेक्टर को स्ट्रोक आया, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।

के जे जॉय के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सभी उनके निधन पर दुख जाहिर कर रहे हैं। डायरेक्टर का अंतिम संस्कार बुधवार को चेन्नई में किया जाएगा।

विज्ञापन

77 साल की उम्र में हुआ निधन

हमेशा अपने संगीत से लोगों का दिल जीतने वाले के जे जॉय फिल्म इंडस्ट्री में पहले टेक्नो म्यूजिसियन थे। उन्होंने संगीत में रुचि दिलाने वाले कोई और नहीं बल्कि एमएस विश्वनाथन थे। एमएस विश्वनाथन ने जॉय को संगीत के लिए प्रेरित किया। वहीं, अब उनके निधन से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। बता दें कि डायरेक्टर के जे जॉय ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है।

विज्ञापन

एम.जी. श्रीकुमार ने किया शोक जाहिर

डायरेक्टर के जे जॉय के निधन पर एम.जी. श्रीकुमार ने शोक जाहिर करते हुए लिखा कि जब मुझे इसके बारे में पता लगा, तो मैं सन्न रहा गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। साथ ही उनके परिवार को ये दुख सहने की शक्ति दे। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री को बड़ी क्षति पहुंची है। बता दें कि के जे जॉय का जन्म साल 1946 में हुआ था।

केरल में हुआ था यरेक्टर के जे जॉय जन्म

केरल के त्रिशूर जिले के नेल्लिकुन्नु में जन्में जॉय का मिजाज भी बेहद शानदार था। बता दें कि उन्होंने अपने लंब करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। बता दें कि उन्होंने अपने लंबा करियर में 200 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। हमेशा अपने संगीत से लोगों का दिल जीतने वाले जॉय बहुत ही शानदार इंसान थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ