हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मशहूर म्यूजिक कंपोजर विजय आनंद ने छोड़ी दुनिया, इंडस्ट्री में शोक की लहर

Music Composer Vijay Anand: म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से शोक की लहर है। मशहूर कंपोजर विजय आनंद का निधन हो गया है।

विज्ञापन
Vijay Anand, Image Credit- News24

Music Composer Vijay Anand: म्यूजिक इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर आ रही है। मशहूर म्यूजिक कंपोजर विजय आनंद ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। विजय आनंद 71 साल के थे और चेन्नई में उनका निधन हुआ है। विजय के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। विजय के फैंस भी बेहद दुखी है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। विजय के निधन से इंडस्ट्री को बड़ी क्षति हुई है।

यह भी पढ़ें- ‘अंधाधुन’ के एक्टर की मौत, म्यूजिक इंडस्ट्री में भी बनाई थी अलग पहचान

Music Composer Vijay Anand

विज्ञापन

1982 में की थी करियर की शुरूआत

जैसे ही विजय की निधन की खबर आई पूरी इंडस्ट्री में शोक छा गया। बीते कुछ दिन पहले भी इंडस्ट्री से निधन की खबर आई थी। विजय की बात करें तो उन्होंने साल 1982 में अपने करियर की शुरुआत की थी। अपने काम को लेकर विजय हमेशा ही बेहद सीरियस रहते थे और बेहद लग्न के साथ उसे पूरा भी करते थे। विजय ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी और हमेशा बेहद जिंदादिली से जिंदगी को जिया।

कन्नड़, तमिल और तेलुगु फिल्मों में दिया संगीत

विजय के करियर की बात करें तो उन्होंने ना सिर्फ कन्नड़ और तमिल बल्कि तेलुगु फिल्मों में भी अपना संगीत दिया है। साउथ के सुपरस्टार्स की फिल्मों में भी विजय का संगीत रहता था। बता दें कि विजय ने साल 1986 में आई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘नान आदिमई इलै’ और ‘ओरु जीवनथन’ दिया था, जो बेहद मशहूर है और लोग इसे खूब पसंद भी करते हैं। बताते चलें कि ये विजय का मशहूर काम है।

विज्ञापन

Music Composer Vijay Anand

स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे विजय

रिपोर्ट्स की मानें तो बीते मंगलवार को विजय आनंद ने दुनिया छोड़ी है। विजय स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थे और उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन अफसोस उन्हें नहीं बचाया जा सका। विजय के निधन की खबर से ना सिर्फ म्यूजिक इंडस्ट्री बल्कि फिल्म इंडस्ट्री को भी गहरा दुख पहुंचा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक विजय के निधन पर शोक जाहिर कर रहे हैं।

विज्ञापन

कई फिल्मों को दिया अपना संगीत

बता दें कि जब इलैयाराजा अपने चरम पर थे तब विजय ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम करके इंडस्ट्री पर राज किया। बता दें कि रजनीकांत की ‘नान आदिमई इलई’ ही नहीं बल्कि ‘नानायम इलाथा नान्याम’, ‘वेट्री मेल वेट्री’, ‘वाई सोलिल वीरराडी’, ‘कवलन अवन कोवलन’, ‘ऊरुक्कु उबाथेसम’ और कई अन्य फिल्मों के लिए भी संगीत दिया है।

Music Composer Vijay Anand

विज्ञापन

विजय आनंद ने दिया गहरा योगदान

विजय के योगदान ने इंडस्ट्री का खूब नाम किया है। भले ही आज वो हमारे बीच नहीं हों, लेकिन उनके योगदान और काम को हमेशा याद किया जाएगा। विजय इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान के साथ जीते थे, जो हमेशा याद की जाएगी और उनके काम को भी हमेशा सराहा जाएगा। उनका काम ही उनकी पहचान थी। आज भले ही विजय हमे छोड़कर चले गए हैं, लेकिन इंडस्ट्री में दिया गया उनका संगीत हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा। सभी विजय की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola