बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और जैकलीन फर्नांडीज की फिल्म ‘मर्डर 2’ में नजर आ चुकीं पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सुलगना पाणिग्रही जल्द ही अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने कॉमेडियन पति बिस्वा कल्याण रथ के साथ गुड न्यूज शेयर की है, जिसमें बताया है कि वह अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं। इस खबर को फैंस के साथ शेयर करते हुए सुलगना पाणिग्रही ने एक मजेदार वीडियो भी पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है। फैंस भी एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं।
कोविड के दौरान की थी शादी
जाहिर है कि कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ और सुलगना पाणिग्रही ने 9 दिसंबर, 2020 को शादी रचाई थी। कोविड-19 की वजह से कपल ने बेहद प्राइवेट फंक्शन रखा था, जिसमें सिर्फ फैमिली और दोस्त शामिल हुए थे। अपनी शादी की अनाउंसमेंट दोनों ने तस्वीर शेयर करते हुए फैंस को दी थी। अब शादी के चार साल बाद बिस्वा कल्याण और सुलगना पाणिग्रही अपने पहले बच्चे का वेलकम करने के लिए तैयार हैं।
यह भी पढ़ें: Ex की शादी के बाद तारा सुतारिया ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग, क्रिप्टिक पोस्ट से दिया जवाब!
वीडियो में दिखा बेबी बंप
कॉमेडियन बिस्वा कल्याण रथ और सुलगना पाणिग्रही ने गुड न्यूज अनाउंस करते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें पहली तस्वीर में दोनों हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। इसमें लिखा है, ‘तुम्हारे साथ बिजनेस का पहला साल।’ दूसरी फोटो में दोनों एक-दूसरे को फनी अंदाज में देख रहे हैं। इसके बाद सुलगना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं और उस पर लिखा है, ‘प्रोडक्ट जल्द लॉन्च होने वाला है।’ इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कपल ने कैप्शन दिया, ‘बहुत जल्द आ रहा है… या तो इस फाइनेंशियल ईयर या अगले फाइनेंशियल ईयर में।’
फैंस दे रहे कपल को बधाई
उधर, सोशल मीडिया पर फैंस भी बिस्वा कल्याण रथ और सुलगना पाणिग्रही को बधाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘भविष्य में AIR 1 JEE एडवांस टॉपर आने वाला है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘डैड जोक्स और बेहतर होने वाले हैं, पापा बिस्वा।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई।’ सुलगना पाणिग्रही के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह ‘अंबर धरा’, ‘इश्क वाला लव’ और ‘विद्रोही’ जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। फिल्म ‘मर्डर 2’ से उन्हें बेहद पॉपुलैरिटी मिली थी। एक्ट्रेस को आखिरी बार अनुपम खेर की फिल्म ‘विजय 69’ में देखा गया था।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 min agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines