TMKOC Munmun Dutta On Israel War: तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अभी-अभी सोशल मीडिया पर एक शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस एक बड़ी मुसीबत में फंसते-फंसते बची हैं। इजराइल में इस वक्त क्या हालात हैं इससे तो सभी लोग वाकिफ हैं। हाल ही पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharuccha) वहां पर चल रही जंग के बीच फंस गई थीं। हालांकि, एक्ट्रेस को सुरक्षित वापिस इंडिया लाया जा चुका है। लेकिन अब बबिता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) का कहना है कि वो भी इस वक्त इजराइल में ही अटकी हुई होतीं अगर आखिरी वक्त पर उनके प्लान में बदलाव न आता।
यह भी पढ़ें:
संस्कारी अवतार छोड़ Wamiqa Gabbi ने इंटीमेट सीन्स से मचाई तबाही, वीडियो वायरल
एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर कर फैंस को पूरी कहानी सुनाई है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने पासपोर्ट की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘मैं ये सोचकर कांप रही हूं कि इस वक्त मैं इजराइल में हो सकती थी। मेरी टिकट्स बुक हो गई थी लेकिन मुझे इस अगले हफ्ते तक के लिए इसे पोस्टपोन करना पड़ा क्योंकि मेरी नाइट शिफ्ट अचानक से एक्सटेंड हो गई। दरअसल, इसमें कुछ एक्सट्रा सीन्स ऐड करने पड़े थे। जितना मुझे उस वक्त उदास महसूस हो रहा था, उतना भी मुझे भरोसा हो गया है कि किसी शक्ति ने मुझे मरने से बचा लिया।’
Image Credit: Instagram
वायरल हुआ पोस्ट
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘मैं नहीं जानती कि अपना आभार क्या और कैसे व्यक्त करूं। ये इस तथ्य को दोहराता है कि ईश्वर है और
जो भी होता है अच्छे के लिए होता है। मुझे आशा है कि इजराइल को शांति मिलेगी, दुनिया को शांति मिलेगी।’ अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सभी फैंस ये सुनकर सन्न रह गए हैं।
फैंस भी ले रहे सुकून की सांस
हालांकि, ये राहत की बात है कि एक्ट्रेस एकदम ठीक हैं और वो जंग में नहीं फंसी। उनका इजराइल जाने का प्लान कैंसिल होना उनके लिए फायदे का सौदा साबित हुआ। अब फैंस इस खबर को सुनकर राहत की सांस ले पा रहे हैं। वही, बात अगर एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की करें तो मुनमुन दत्ता अब टीवी के पॉपुलर शो TMKOC से दूर हो चुकी हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और व्लोगिंग के ज़रिये भी फैंस से जुड़ी रहती हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
37 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines