JioHotstar के धमाके के बाद जबरदस्त फिल्मों का 'सैलाब', ये वेब सीरीज बन गई नंबर 1!

JioHotstar Web Series: जियो हॉटस्टार प्लेटफॉर्म पर वो कौन सी सीरीज है जो इस वक्त काफी ट्रेंड कर रही है, चलिए आपको बताते हैं।

JioHotstar Web Series

JioHotstar Web Series

JioHotstar Web Series: जियो और हॉटस्टार का मर्जर होने के बाद फैंस को एक ही प्लेटफॉर्म पर अब दो-दो ऐप्स के कॉन्टेंट को देखने का मौका मिल गया है। दोनों प्लेटफॉर्म्स के मर्जर से ओटीटी के फैंस तो काफी खुश हैं। जियो हॉटस्टार पर एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। 31 जनवरी को भी ऐसी ही एक वेब सीरीज रिलीज हुई जो अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर काफी ट्रेंड हो रही है। ये सीरीज काफी अच्छा परफॉर्म कर रही है। आखिर किस सीरीज के बारे में बात हो रही है, चलिए आपको बताते हैं।

द सीक्रेट्स ऑफ शिलेदार्स (The Secret of the Shiledars)

‘द सीक्रेट्स ऑफ शिलेदार्स’ की अनसुनी और रोमांचक कहानी अब जियो हॉटस्टार पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। इस सीरीज ने सभी पॉपुलर फिल्मों और शोज को पीछे छोड़ दिया है। इस कहानी में हर कदम पर एक नया राज खुलता है और हर खोज एक और रहस्य की ओर ले जाती है। मुख्य किरदार, रवि (राजीव खंडेलवाल) अपनी असली पहचान और छिपे हुए राजों का पता लगाने के लिए एक रोमांचक सफर पर निकलते हैं, जहां उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ये दिलचस्प शो 31 जनवरी 2025 को डिज्नी+ हॉटस्टार पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ था जिसे अब आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

सीरीज में खुलते हैं कई राज

इस सीरीज के ट्रेलर में ये दिखाया गया है कि 17वीं सदी का एक रहस्य 21वीं सदी में उजागर होगा। इस ट्रेलर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि ‘इतिहास के पन्नों में छुपा एक ऐसा राज, जो सबकुछ बदल सकता है।’ पिछले साल आदित्य सरपोतदार ने ‘मुंज्या’ के जरिए हॉरर-कॉमेडी फिल्म से दर्शकों का मनोरंजन किया था और अब वो एक एडवेंचर और मिस्ट्री से भरपूर सीरीज लेकर आए हैं जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।

राजीव खंडेलवाल का फिल्मी करियर 

राजीव खंडेलवाल पिछले 27 सालों से अभिनय की दुनिया में काफी एक्टिव हैं। उन्होंने साल 1998 में टीवी शो ‘बनफूल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद कई टीवी शोज में अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया। 2007 में आई फिल्म ‘आमिर’ के जरिए उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद से वो लगातार फिल्म और वेब सीरीज में नजर आते रहे हैं। हाल ही में, 2024 में उन्हें ‘शोटाइम’ नामक वेब सीरीज में देखा गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ