Abhay Verma Share Casting Couch Experience: हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ से पॉपुलर हुए एक्टर अभय वर्मा अब इंडस्ट्री में अपनी सफल पहचान बना चुके हैं। हालांकि ‘मुंज्या’ से पहले उन्हें मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ में भी देखा जा चुका है। हालांकि बहुत कम लोगों को पता है कि फिल्मों में आने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। एक वक्त ऐसा भी आया था, जब उन्हें फिल्म इंडस्ट्री को टाटा-बाय कहना पड़ गया था क्योंकि वो अपने सपनों को कास्टिंग काउच की शर्त पर नहीं पूरा करना चाहते थे।
इस बात का खुलासा उन्होंने मीडिया से बातचीत में किया था। अभय वर्मा ने बताया कि जब वो पहली बार एक्टिंग के लिए मुंबई आए थे, तब करियर की शुरुआत में ही उन्हें पहली बार ‘ना’ का सामना करना पड़ा था। उन्होंने बताया कि ये वो वक्त था, जब उन्हें कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था।
कास्टिंग काउच पर कही ये बात
बता दें कि अभय वर्मा ने बज्जूका इवेंट्स से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि जब पहली बार वो मुंबई में काम पाने के लिए घर से निकले तो उनकी पहली मीटिंग ही काफी अजीब रही। जब उनसे मुंबई में उनके वर्क एक्सपीरियंस को लेकर सवाल पूछा गया तब अभय ने कहा, ‘मेरी पहली मीटिंग ही मुंबई में ऐसी थी कि सोचो कोई लड़ता पानीपत से आया है, अपने कल्चर और साफ दिल को लेकर। उस वक्त मुझे अहसास हुआ कि ये इंसान मुझसे काम की बात नहीं कर रहा है। ये कुछ और चाहता है।’
दोबारा मुंबई जाने का बनाया प्लान
अभय वर्मा ने बताया, ‘पहली मीटिंग में मुझे इतना डर लग गया था कि मैं वापस अपने घर पानीपत लौट आया। मुझे लगा कि शायद ये शहर मेरे लिए नहीं है, न ही ये सपना मेरे लिए है। इसलिए मैंने अपने सपनों को कुचल दिया। हालांकि मुझे कुछ दिन बाद एहसास हुआ कि मैं कुछ क्रिएटिव करना चाहता था। मैंने ठान लिया था कि मैं अपने सपनों का रिमोट किसी और के हाथ में नहीं दूंगा। मैं लोगों को खेलने और चैनल बदलने का कंट्रोल क्यों दूं? इसके बाद मैंने फैसला किया कि मैं मुंबई वापस लौटूंगा। इसके बाद मैं मुंबई वापस आ गया और मुझे खुद में कुछ बदलाव नजर आए। मैं एक नई ताकत के साथ मुंबई वापस आ गया।’
यह भी पढ़ें: Devara BO Collection: जूनियर एनटीआर ने तोड़ा खुद का रिकॉर्ड, 5वें दिन RRR को दी पटखनी
मैंने कभी शॉर्टकट नहीं लिया
इसके बाद जब अभय वर्मा से पूछा गया कि क्या आप कभी फर्जी फोटोशूट के चक्करों में फंसे हैं? इसका जवाब देते हुए अभय ने कहा, ‘ऐसा मुंबई में बहुत होता है। कुछ लोग बोलते हैं कि आप हमें ऐसे फीस दे दो और अगला रोल आपका ही है। हालांकि मुझे एहसास हुआ कि ऐसा हो नहीं सकता है। आप टैलेंटेड हो या नहीं.. कोई इंसान आपको कितना ही रोल दिला देगा। मैंने ऐसे शॉर्टकट लेने की कभी सोची नहीं। मुझे स्टेप टू स्टेप आगे बढ़ने में विश्वास रहा है।’
ट्रांसजेंडर के लुक में आ चुके नजर
गौरतलब है कि अभय वर्मा को ‘मुंज्या’ के अलावा लिटिल थिंग्स और मन बैरागी जैसी फिल्मों में भी देखा जा चुका है। इसमें उनके किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा अभय वर्मा ने ट्रांसजेंडर का किरदार निभाकर पॉपुलैरिटी बटोरी थी। बता दें कि उनकी ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी, जिसका नाम ‘सफेद’ था। इस फिल्म में उनका किरदार और लुक काफी टफ था, जिसे दर्शकों ने भी काफी सराहा था।
वहीं ‘मुंज्या’ की बात करें तो इस फिल्म में अभय वर्मा एक्ट्रेस शरवरी वाघ के साथ नजर आए थे। फिल्म की कहानी मुंज्या नाम के एक शैतान पर बेस्ड थी, जो अपने बचपन के प्यार से शादी करने के लिए अभय वर्मा के पीछे पड़ जाता है, और उसे ये जिम्मेदारी देता है कि वो उस लड़की को खोजकर उसके पास लाए। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 hr agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 hr agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
3 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
21 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
23 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines