Munawar Faruqui in Laughter Chefs Season 2: कलर्स के रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ ने करीब 3 महीने तक ऑडियंस को काफी एंटरटेन किया। दर्शकों को शो ने काफी हंसाया है और यही वजह है कि अब जब शो का फाइनल एपिसोड भी ऑन एयर हो चुका है, फैंस शो को अभी से ही मिस करने लगे हैं। शो ने टीआरपी में इतना ज्यादा कमाल कर दिखाया कि सेलेब्स का भी एक दूसरे के साथ परिवार बन गया। पूरी टीम फैमिली की तरह ही शो की शूटिंग करने लगी थी। अब जब शो खत्म हो गया है तो इसके नए सीजन को लेकर भी बड़ा हिंट मिल गया है।
भारती ने पहले ही नए सीजन का किया ऐलान
शो की होस्ट और कॉमेडियन भारती सिंह ने पहले ही अपने यूट्यूब व्लॉग में बता दिया है कि शो को दिसंबर में फिर से शूट किया जाएगा। भारती ने अपने वीडियो में बताया कि फिलहाल बिग बॉस 18 के शुरू होने के चलते शो पर ब्रेक लग गया है लेकिन जैसे ही मेकर्स के पास टाइम स्लॉट आ जाएगा फिर से इस कॉमेडी शो की शुरुआत हो जाएगी। हालांकि शो की कास्ट को लेकर भारती ने कहा कि वो सभी को बहुत ज्यादा मिस करेंगी। यानी कहीं ना कहीं भारती सिंह तो शो के नए सीजन में रहेंगी ही लेकिन बाकी किसी कंटेस्टेंट या चेहरे के बारे में पुख्ता तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। देखा जाए तो शो में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोट-पोट कर रहे थे लेकिन नए सीजन में कौन रहेगा, कौन होगा रिप्लेस, इस पर से तो पर्दा दिसंबर में ही उठ पाएगा।
नए सीजन में होगी मुनव्वर फारूकी की एंट्री?
शो को जिस तरह से खत्म किया गया है वो अपने आप में ही काफी हिंट देकर जा रहा है। दरअसल शो के आखिरी एपिसोड में कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारूकी पहुंचे थे। यहां मुनव्वर ने कंटेस्टेंट्स को जमकर रोस्ट किया। मुनव्वर ने अपनी कॉमेडी का तड़का लगाएगा, जिस दौरान उन्होंने कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी जैसे मंझे हुए कॉमेडियन्स को भी नहीं छोड़ा और उनपर भी तंज कसा।
एपिसोड के आखिर में सभी सेलेब्स को एक बोर्ड मीटिंग करते हुए दिखाया जाता है, जिसमें सभी से शो में क्या-क्या बदलाव कर सकते हैं ये सवाल पूछा गया था। इस दौरान सभी ने अपनी-अपनी तरफ से मजेदार जवाब दिए। जब मुनव्वर फारूकी से पूछा गया तो उन्होंने हंसते-हंसते कहा कि शो पर अब नए चेहरे लाने की जरूरत है। कॉमेडियन के इस जवाब के बाद सभी कंटेस्टेंट्स उनके पीछे उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं। बस यही पर शो को खत्म कर दिया गया है, साथ ही नीचे टू बी कंटिन्यू भी लिखा आता है।
यह भी पढ़ें: Amar Prem Ki Prem Kahani Review: सीरियस मुद्दे में भी फालतू कॉमेडी, कहानी में लॉजिक नहीं सिर्फ मिलेगा टॉर्चर
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
39 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines