Munawar Faruqui Derogatory Remark on Khwaja Garib Nawaz: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ इन दिनों वो कहावत सच होते हुए दिखाई दे रही है कि आसमान से लटके और खजूर में अटके। जी हां मुनव्वर फारूकी एक मुसीबत से खुद को निकालते ही है कि दूसरी उनका पहले से ही इंतजार कर रही होती है। अभी हाल ही में मुनव्वर ने एक स्टैंडअप शो के दौरान कोंकणी समाज पर किए अपने जोक को लेकर माफी मांगी थी और अब मुनव्वर के एक और भद्दे मजाक ने उन्हें मुश्किलों में डाल दिया है। जी हां अपने शो के दौरान लोगों को हंसाने के चक्कर में मुनव्वर कुछ ऐसा बोल जाते हैं जिसके बाद उन्हें सार्वजनिक तौर पर फिर माफी मांगनी पड़ जाती है। आखिर क्या है पूरा मामला देखिए रिपोर्ट में।
मुनव्वर फारूकी ने ख्वाजा गरीब नवाज पर किया कमेंट
दरअसल कुछ दिन पहले मुनव्वर फारूकी ने एक स्टैंडअप शो के दौरान अजमेर के ख्वाजा गरीब नवाज का जिक्र करते हुए कुछ भद्दा कमेंट कर दिया था। उस वक्त को मुनव्वर के इस मजाक पर लोगों ने जमकर ठहाके लगाए थे लेकिन जल्द ही मुनव्वर को समझ आ गया कि उनसे बड़ी गलती हो गई है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने लगे मुनव्वर
ख्वाजा गरीब नवाज पर कमेंट करने के चलते सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारूकी को बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा। मुनव्वर को एक विशेष समुदाय के लोगों ने जमकर निशाना साधा। हालांकि मुनव्वर के बहुत सारे फैंस भी उनके सपोर्ट में आ रहे हैं लेकिन कोंकणी समाज की ही तरह उन्हें इस मामले में भी माफी मांगने के लिए कहा जा रहा है।
मुनव्वर के ट्वीट ने मचाई हलचल
ख्वाजा गरीब नवाज पर कमेंट करने के चलते मुनव्वर फारूकी को कहा जा रहा है कि वो जल्द ही अपने समुदाय के लोगों से भी माफी मांगे। इसी को लेकर अब मुनव्वर फारूकी ने एक ट्वीट भी किया है। इस ट्वीट में मुनव्वर फारूकी ने लिखा है कि जब अपने ही आपसे लड़ने आ जाएं तो चुप रहना ही बेहतर होता है। जाहिर है मुनव्वर फारूकी ख्वाजा गरीब नवाज पर किए अपने कमेंट और उसके बाद उन्हें मिलने वाली हेट की बात कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जेल जाने के डर से Munawar Faruqui ने जोड़ लिए हाथ! माफी मांगते हुए बोले- अपने ही हुए खिलाफ
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
5 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
8 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
9 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
13 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
14 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
14 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
15 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
16 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines