Munawar Faruqui The Society premiar jio hotstar: जियो हॉटस्टार पर 21 जुलाई को मुनव्वर फारूकी का रियालिटी शो The Society स्ट्रीम होगा। 200 घंटे तक इसमें 25 कंटेंस्टेंट कैद रहेंगे और उनका मकसद केवल सरवाइवल रहेगा। हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर The Society के घर का इनसाइड टूर भी करवाया था। नेटफ्लिक्स के शो Squid Game की तरह इसमें भी बचने का तरीका केवल जीत है।
वहीं, बिग बॉस की तरह इसमें भी कंटेस्टेंट घर में कैद रहेंगे। हालांकि बिग बॉस में केवल 16 कंटेस्टेंट होते हैं और इसमें 25 कंटेंस्टेंट रहेंगे। बिग बॉस तीन महीने तक चलता है और यह शो 200 घंटे तक चलेगा।
वो तीन कैटागिरी कौन सी, जिसमें बटेंगे कंटेस्टेंट?
सोसायटी की रियालिटी को इस शो में तीन कैटागिरी में दिखाने का प्रयास किया गया है। मुनव्वर फारूकी के घर के इनसाइड वीडियो टूर में तीनों कैटागिरी में बंटने वाले कंटेस्टेंट के रहने की जगह भी दिखाई थी। तीनों कैटागिरी हैं द रेग्स, द रेगुलर और द रॉयल्स
- द रेग्स में वो कंटेंस्टेंट रहेंगे जो निचले तबके से आते हैं और उनकी जिंदगी हर दिन एक जंग होती है।
- द रेगुलर में वो कंटेंस्टेंट रहेंगे जो मिडिल स्टार का रिप्रेजेंट करते हैं और उनपर चौतरफा दवाब रहता है।
- द रॉयल्स में वो कंटेंस्टेंट रहेंगे जो हाई सोसायटी से जुड़े हैं, जहां फेसिलिटी तो हैं, लेकिन प्रेशर भी है।
यह भी पढ़ें: कैसी होगी Munawar Faruqui की The Society? कॉमेडियन ने वीडियो में दिखाई इनसाइड झलक
25 कंटेस्टेंट, जिसमें कुछ चेहरे रिवील
रियालिटी शो The Society में नजर आने वाले कंटेंस्टेंट में एक नाम है आज़मा फल्लाह, जो लॉकअप और रोका और धोखा में दिखी थीं। इसके अलावा आमिर हुसैन, आरोही खुराना, गार्गी के, प्रतीक जैन, अनुष्का चौहान और नूरिन शाह भी दिखाई देंगे। बैटलग्राउंड में दिख चुके रौनक भी इस शो का हिस्सा होंगे। बाकी नाम ग्रेड प्रीमियर में ही रिवील होंगे। जियो हॉटस्टार पर इस महीने की शुरुआत से ही शो से जुड़े अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं। ट्रेलर भी लांच किया गया था और नए प्रोमो भी लगातार जारी हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Lock Upp, Bigg Boss से ‘पति पत्नी और पंगा तक’, एक कॉमेडियन जो बना रियलिटी शो का स्टार होस्ट
The Society शो का थीम
JioCinema और Disney+ Hotstar पर 21 जुलाई से स्ट्रीम होने वाले शो The Society में मुनव्वर फारूकी बिल्कुल नए अंदाज में फैंस को एंटरटेन करते नजर आएंगे। The Society में समाज की रियालिटी को ‘फिल्टर’ के बिना टास्क के जरिए दिखाने का प्रयास होगा और 200 घंटे तक एक घर में कैद 25 कंटेस्टेंट्स की कोशिश उस टॉस्क को जीतने की होगी। The Society टीवी पर नहीं आएगा, लेकिन इसके बाद मुनव्वर फारूकी बतौर होस्ट एक और शो पति-पत्नी और पंगा में दिखेंगे, जो कलर्स चैनल पर प्रसारित होगा।
यह भी पढ़ें: The Society Azma Fallah Profile: ‘लॉकअप’ में दिखीं कौन हैं अजमा फल्लाह? मुनव्वर फारूकी की ‘द सोसायटी’ में आएंगी नजर
संबंधित खबरें
'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
29 mins agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
54 mins agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
3 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
6 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
7 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
9 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
10 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines