Munawar Faruqui On His Divorce: जैसे-जैसे सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) में दिन आगे बढ़ रहे हैं कंटेस्टेंट्स अपने व्यक्तित्व को लेकर एक दूसरे से खुलकर बात करने लगे हैं और एक दूसरे के सामने अपने जीवन के कई राज भी खोल रहे हैं, जो वाकई हैरान कर देने वाले होते हैं। हालांकि, ज्यादातर कंटेस्टेंट्स अपने निजी जिंदगी की बातों को सभी के सामने रखने में हिचकिचाते हैं तो वहीं कुछ कंटेस्टेंट्स अपनी लाइफ के तमाम तरह के अप्स और डाउन्स पर खुलकर बात करते हैं। ऐसा ही शो के लेटेस्ट एपिसोड में भी देखने को मिला, जहां स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) ने अपने निजी जीवन को लेकर खुलकर बात की।
उन्होंने अपनी शादी और तलाक को लेकर बात की और साथ ही बताया कि आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी? तलाक का जिम्मेदार कौन था? पिछले एपिसोड में मुनव्वर ने अपनी प्रेजेंट सिचुएशन में आ रही परेशानियों और अपनी मां को लेकर खुलकर बात की थी, जिसके बाद अब हालिया एपिसोड में उन्होंने अपनी एक्स-वाइफ और तलाक के बारे में बात की। मुनव्वर ने बिग बॉस के घर में गार्डन एरिया में ऐश्वर्या, अरुण और मन्नारा के साथ बातचीत के दौरान कई बातों का खुलासा किया।
शादी के सवाल पर क्या बोले Munawar Faruqui?
अपने शुरुआती संघर्षों के बारे में बात करते हुए मुनव्वर ने बताया, ‘जब वो 14 साल के थे तब उनकी मां का निधन हो गया था, जिसके बाद वो और उनके पिता मुंबई चले गए। वो अपना हर दिन महज 60 रुपये की सीमित कमाई में बिताया करते थे और एक दूसरे के साथ खुश थे। इसके बाद ऐश्वर्या ने उनकी शादीशुदा लाइफ के बारे में पूछा, ‘तेरी शादी कब हुई, किसने कराई’? इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया, ‘घरवालों ने ही करवाई थी’। फिर मुनव्वर से उनके तलाक को लेकर सवाल किया गया, तो मुनव्वर ने जवाब नहीं दिया और कहा, ‘मैं उसके बारे में कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन यह काम नहीं कर सका’।
यह भी पढ़ें: Disha ने शुरू की एडवेंचर्स कॉमेडी फिल्म की शूटिंग, Akshay संग पहली बार मचाएंगी धमाल
“गुस्से ने वो घर बर्बाद कर दिया”
इसके बाद ऐश्वर्या ने मुनव्वर से उनके बेटे के बारे में सवाल किया। मुनव्वर ने बताया, उनको एक्स-वाइफ के किसी और से शादी के बारे में पता चला, जबकि उनका बेटा उनके साथ था। इसके बाद उन्होंने इस खबर की पुष्टि करने के लिए अपने बेटे के नाना के पास फोन किया। फिर ऐश्वर्या ने पूछा, ‘क्या उनकी एक्स-वाइफ को इस बात की परवाह नहीं है कि उनका बेटा उनके साथ नहीं है’?
इसके जवाब में मुनव्वर ने सिर हिलाकर अपना जवाब दिया। इसके बाद मुनव्वर ने कहा, ‘गुस्सा बर्बाद कर देता है। वो घर गुस्से के कारण ही बरबाद हुआ है’। इसके बाद मन्नारा ने सवाल किया, ‘क्या गुस्से, गलतफहमी या गलतफहमियों की वजह से उनकी और उनकी एक्स-वाइफ की आपस में नहीं बनती’। इसके जवाब में कॉमेडियन कहते है, ‘मैं कुछ नहीं कहना चाहता’।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
12 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
13 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
14 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
15 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
16 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
18 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
18 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
19 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines