Munawar Faruqui on Poonam Pandey: भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके चैंपियन्स ट्रॉफी उठाने के अपने इरादों को साफ कर दिया है। इसी बीच मैच से पहले कॉमेडियन और एक्टर मुनव्वर फारूकी ने बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ लाइव सेशन किया। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मस्ती की। साथ ही मुनव्वर ने वरुण की फिल्म बेबी जॉन को भी प्रमोट किया। इसी बीच सेशन के दौरान वरुण ने कुछ ऐसा बोल दिया जिसके बाद पूनम पांडे के चर्चे सोशल मीडिया पर एक बार फिर होने लगे। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
मुनव्वर ने पूनम के कमेंट पर ली चुटकी
दरअसल मुनव्वर फारूकी और वरुण धवन के लाइव सेशन के दौरान भारत और पाकिस्तान के मैच पर बात चल रही थी। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। सभी की ही नजरें इस मैच पर थीं। इसी बीच वरुण ने कहा कि वो एक बार मैच जीते तो वो अपनी टी-शर्ट उतार देंगे। इसके बाद वरुण ऐसा करके दिखाते भी हैं।
यहां तक तो ठीक था, लेकिन इसके बाद वरुण ने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर कहते हैं ऐसा सच में कि वो कपड़े उतार देंगे। बस फिर था, अब मुनव्वर को कोई आधी पिच पर गेंद दे देगा तो वो उस पर छक्का कैसे नहीं मारेंगे। मुनव्वर ने भी तुरंत कह दिया कि वो पूनम पांडे है जो ऐसा कहती है। इसके बाद वरुण भी जोर-जोर से हंसने लगे। दोनों के बीच हुआ ये लाइव सेशल अब लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ क्लिप
मुनव्वर फारूकी और वरुण धवन का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस पर जमकर कमेंट्स भी कर रहे हैं। इन दिनों वैसे भी पूनम काफी सुर्खियों में भी छाई हुई हैं। पूनम के साथ हुए किस विवाद के बाद से ही वो हर तरफ छाई हुई हैं। हाल ही में किसी फैन ने पूनम पांडे के साथ सेल्फी लेते हुए उन्हें किस करने की कोशिश की, जिसके बाद से ही इंटरनेट पर ये मुद्दा गर्माया हुआ है।
यह भी पढ़ें: डायरेक्टर जिसने नहीं दी एक भी फ्लॉप, 4000 करोड़ के साथ बने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले निर्देशक
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
3 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines