Munawar Faruqui Trolled Aditya Narayan: बॉलीवुड सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) के इस वक्त खूब चर्चे हो रहे हैं। जबसे उनके कॉन्सर्ट का वीडियो सामने आया है सिंगर पर सभी लोग भड़के हुए हैं। जिस तरह से बीच कॉन्सर्ट में आदित्य नारायण ने अपने फैन संग जो बर्ताव किया वो वाकई निंदाजनक है। एक फैन को अपने शो में मारना और फिर उसका फोन छीनकर उसे हवा में फेंक देना, इस शर्मनाक हरकत के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई जा रही है। जैसे ही सिंगर का वीडियो सामने आया वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे देखने के बाद लोग इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan बने 8 पूर्व नेवी अफसरों की रिहाई की वजह? किंग खान की टीम ने तोड़ी चुप्पी
https://twitter.com/andjustsmile_/status/1756874217797345361?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1756874217797345361%7Ctwgr%5E1444eca44c5632226fb097a5130468973f582a1c%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fentertainment%2Faditya-narayan-hits-fan-with-mic-aditya-narayan-throws-fan-phone-at-bhilai-concert-aditya-narayan-popular-songs-aditya-narayan-controversies-entertainment-news%2F579629%2F
मुनव्वर फारुकी ने आदित्य नारायण के थप्पड़ कांड पर की टिप्पणी
वहीं, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विनर और मशहूर कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) भी सिंगर की इस बदसलूकी पर अब चुटकी लेते हुए नजर आए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है और अपना रिएक्शन दे दिया है। बता दें, मुनव्वर फारुकी का इस मामले पर जो रिएक्शन आया है उसे देखने के बाद आप भी खुद को हंसने से रोक नहीं पाएंगे। दरअसल, इस बार मुनव्वर ने आदित्य नारायण का मजाक अपने क्लासिक स्टाइल में उड़ाया है। उन्होंने एक ट्वीट कर सरेआम आदित्य नारायण की खिल्ली उड़ा दी। उन्होंने अपने हालिया ट्वीट में लिखा – ‘पापा कहते हैं, बदनाम करेगा! बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा… #AdityaNarayan।’
एल्विश यादव भी हो गए ट्रोल
अब आदित्य नारायण के थप्पड़ कांड के बाद मुनव्वर फारुकी का ये ट्वीट वायरल हो गया है। जिसके बाद आदित्य नारायण तो ट्रोल हुए ही। साथ ही मुनव्वर फारुकी भी लोगों के निशाने पर आ गए और कुछ यूजर्स ने तो इस मामले में एल्विश यादव (Elvish Yadav) को भी लपेट लिया। दरअसल, एल्विश यादव का भी उसी दिन एक वीडियो वायरल हुआ था जिस दिन आदित्य का हुआ था। उस वीडियो में युट्यूबर भी एक शख्स को थप्पड़ जड़ते हुए नजर आए थे। ऐसे में अब वो भी फैंस के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर ये तीनों ही जमकर ट्रोल हो रहे हैं। एक यूजर ने अब मुनव्वर फारुकी के ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए लिखा है, ‘बहुत तेज हो गए हो मुनव्वर भाई.. नाम आदित्य नारायण का और आग किसी और को लगा दी।’
यूजर्स ने लिए मजे
एक यूजर ने लिखा, ‘जब पैसा ज्यादा आ जाए, बिना मेहनत किए सब कुछ बना बनाया मिल जाए तो काफी लोग बिगड़ जाते हैं।’ एक शख्स ने लिखा, ‘मुनव्वर ऐसा ही कांड किसी और ने भी किया है।’ तो एक ने मुनव्वर का ही मजाक उड़ा दिया और कहा, ‘कम से कम वो तेरी तरह जेल तो नहीं गया।’ एक बोला, ‘बदनामी की बातें भी कौन कर रहा है, एक वुमनाइजर।’ एक रिप्लाई आया, ‘आपने आदित्य नारायण को लेकर ट्वीट किया है लेकिन मैं इसे सिर्फ एल्विश यादव के रूप में पढ़ पा रहा हूं।’ एक ने लिखा, ‘आदित्य नारायण शर्म करो।’ एक कमेंट आया, ‘नई-नई जंग क्यों छेड़ देते हो भाई। अफसोस आप एक और थप्पड़ मारने वाले का हैशटैग जोड़ना भूल गए।’
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
8 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines