India’s got Latent Controversy: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर सिर्फ 2 ही लोगों की चर्चा चल रही है, समय रैना (Samay Raina) और रणवीर अल्लाहबादिया (Ranveer Allahbadia)। इस शो को रॉ बनाने के चक्कर में समय रैना ने एपिसोड में जो रणवीर अल्लाहबादिया का विवादित बयान जोड़ा, वो उनके लिए ही मुसीबत बन गया। इसी बीच स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) का एक क्रिप्टिक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मुनव्वर फारूकी ने समय रैना का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनकी बातें सुनकर उसका कनेक्शन समय से ही जोड़ा जा रहा है।
मुनव्वर के वीडियो का समय रैना से निकला कौन-सा कनेक्शन?
मुनव्वर ने अपने नए वीडियो में बेहद गहरी बात कही है, जिससे उनके फैंस भी सहमत होंगे। तो चलिए जानते हैं कि आखिर अब मुनव्वर फारूकी ने क्या कहा है? इस वीडियो का समय रैना से कनेक्शन क्यों जोड़ा जा रहा है? मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम से वीडियो जारी करते हुए कहा, ‘सूरज सुबह-सुबह तो कितना अच्छा लगता है ना दोस्तों! अर्ली मॉर्निंग सन। सनसेट कितना अच्छा होता है, क्योंकि सूरज वो दोनों हालों में ना थोड़ा नीचे होता है। 12 बजे जब सूरज एक दम टॉप पर चढ़ता है ना, किसी को अच्छा नहीं लगता। डूबता हुआ सूरज अच्छा लगता है या शुरू होने वाला सूरज अच्छा लगता है, सूरज जब एक दम टॉप पर पहुंच जाता है ना, एक दम शिद्दत पर, तब सबको जलन हो रही है, गर्मी हो रही है।’
मुनव्वर ने सूरज से की समय रैना की तुलना?
मुनव्वर फारूकी की बातें सुनकर यही लग रहा है, जैसे वो यहां अपने दोस्त समय रैना का सपोर्ट कर रहे हैं और बाकी लोग जो उन्हें हेट दे रहे हैं उन पर तंज कस रहे हैं। हाल ही में मुनव्वर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए खुलकर समय को सपोर्ट भी किया था। ऐसे में अब समय जब अपने करियर के पीक पर इस कंट्रोवर्सी में फंसे और बाकी यूट्यूबर्स और कंटेंट क्रिएटर्स उनके खिलाफ खड़े हुए, तो मुनव्वर ने उन पर कटाक्ष किया है। आपको बता दें, समय रैना के शो के सारे एपिसोड डिलीट हो चुके हैं और वो सभी के निशाने पर हैं।
यह भी पढ़ें: कंट्रोवर्सी के बीच Samay Raina का ऑडियो क्लिप वायरल, कॉमेडियन बोले- ‘मेरा काम मैसेज देना नहीं, जोक्स मारना है’
बियर बाइसेप्स को लेकर क्या बोले मुनव्वर फारूकी?
हर कोई रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना के खिलाफ है। जो लोग अभी तक इस शो की और समय की कॉमेडी की तारीफ कर रहे थे, वो भी अब समय रैना के खिलाफ खड़े हैं और बहती गंगा में हाथ धो रहे हैं। वैसे समय को भले ही मुनव्वर हौसला दे रहे हैं, लेकिन रणवीर अल्लाहबादिया का मजाक बनाने का वो मौका नहीं छोड़ रहे। मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक और वीडियो शेयर किया है जो काफी चर्चा में आ गया है। वीडियो में पुलिस की गाड़ी जा रही है और मुनव्वर कहते हैं,’पुलिस जा रही है, बियर बाइसेप्स के घर।’
संबंधित खबरें
'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
3 mins agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
41 mins agoKoffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
2 hrs agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
3 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
4 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
5 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
5 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
13 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines