हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कभी हाथों में हाथ तो कभी बाहों में बाहें, Munawar Faruqui बीच पर मशहूर एक्ट्रेस संग करते दिखे रोमांस

Munawar Faruqui Romantic Video Viral: मुनव्वर फारुकी का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब देखा जा रहा है। अब वो किसी लड़की के साथ समंदर किनारे इश्क लड़ाते हुए दिखाई दिए हैं। ये कोई आम लड़की नहीं है बल्कि एक पॉपुलर एक्ट्रेस है। ऐसे में इनके रोमांस को देख डेटिंग करने के चर्चे तेज हो गए हैं।

विज्ञापन
Munawar Faruqui का इस हसीना संग रोमांटिक वीडियो वायरल, किसके साथ बीच पर लड़ा रहे इश्क?

Munawar Faruqui Romantic Video Viral: ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) और ‘लॉक अप’ (Lock Upp) के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) अपनी लव लाइफ को लेकर अक्सर ही सुर्खियों में बने रहते हैं। मुनव्वर की लाइफ में कब किस हसीना ने एंट्री मारी है और कब किसकी एग्जिट हो रही है इस पर फैंस पूरा अपडेट रखते हैं। ऐसे में अब उनके फैंस को एक चटपटी गॉसिप मिलने वाली है। दरअसल, अब स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी एक मशहूर हसीना के साथ खुल्लम खुल्ला इश्क फरमाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।

अब किस एक्ट्रेस संग प्यार में डूबे मुनव्वर फारुकी?

इस वीडियो में मुनव्वर फारुकी को बेहद खुश और प्यार में डूबे हुए देखा जा सकता है। वो समंदर किनारे एक पॉपुलर एक्ट्रेस के साथ इश्क लड़ा रहे हैं। कभी मुनव्वर उस एक्ट्रेस का हाथ थामे दिखते हैं तो कभी वो उन्हें अपनी बाहों में भर लेते हैं। ये दोनों लहरों के बीच मस्ती करते तो कभी डांस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इनके बीच का रोमांस देख आपको भी किसी रोमांटिक फिल्म की कहानी की याद आ जाएगी। लेकिन अब वो किसके साथ अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं ये जानना भी बेहद जरूरी है।

रोमांटिक वीडियो हुआ वायरल

बता दें, अब जिसके साथ मुनव्वर फारुकी की केमिस्ट्री वायरल हो रही है वो न तो उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नाजिला (Nazila Sitaishi) हैं और न ही आयशा खान (Ayesha Khan)। इस बार तो वो किसी और ही लड़की के साथ स्पॉट हुए हैं। ज्यादा सस्पेंस न बनाते हुए अब रिवील कर ही देते हैं कि आखिर मुनव्वर फारुकी किसके साथ रोमांटिक हो रहे हैं। दरअसल, अब उनके साथ बीच पर रोमांटिक हो रही ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) हैं। इन दोनों की जोड़ी अब खूब चर्चा बटोर रही है। लेकिन इससे पहले की आप ऐसा सोचें कि ये दोनों डेटिंग कर रहे हैं आपको बता दें ऐसा बिल्कुल भी नहीं है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: LSD 2 का हॉट सीन रिलीज से पहले लीक, मास्टरबेट करती दिखीं मशहूर एक्ट्रेस; मेकर्स की बढ़ी मुश्किलें

क्या है मुनव्वर और शहनाज के वीडियो का सच?

ये वीडियो तो बस शहनाज के गाने को प्रमोट करने के लिए बनाया गया है। दरअसल, हाल ही में शहनाज गिल का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। इस वीडियो का नाम है ‘Dhup Lagdi’। सबसे खास बात ये है कि इस गाने को खुद शहनाज गिल ने अपनी आवाज दी है। कुछ दिन पहले उन्होंने यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) के साथ भी इस गाने के लिए कोलाब किया था। वहीं, इस बार उन्होंने मुनव्वर फारुकी के साथ कोलाब कर लिया है। अब दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं क्योंकि ये दोनों साथ में बेहद क्यूट लग रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola