Munawar Faruqui, First Copy Teaser: बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी अपनी आने वाली वेब सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। वहीं, अब ईद के खास मौके पर मुनव्वर ने अपने फैंस को बड़ा तोहफा भी दे दिया है। जी हां, आज यानी 11 मार्च को मुनव्वर की अपकमिंग सीरीज ‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर रिलीज हो गया है, जो फैंस के लिए किसी बड़ी ट्रीट से कम नहीं है।
‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर आउट
मुनव्वर फारुकी ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर ‘फर्स्ट कॉपी’ के टीजर का जारी किया है। ‘फर्स्ट कॉपी’ के एक मिनट 43 सेकंड के टीजर में आप देख सकते हैं कि कैसे मुनव्वर बेहद सस्पेंस के साथ अपने किरदार को निभा रहे हैं। साथ ही टीजर में मुनव्वर का स्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। बता दें कि इस टीजर को मुनव्वर ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। साथ ही इसके कैप्शन में लिखा है कि ईद मुबारक।
यूजर्स ने की तारीफ
वहीं, अब लोगों को भी ‘फर्स्ट कॉपी’ का टीजर खूब पसंद आ रहा है। साथ ही यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट किया कि मुनव्वर की वेब सीरीज जल्द ही आने वाली है। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुनव्वर ने बता दिया है कि ‘फर्स्ट कॉपी’ कोई गाना नहीं बल्कि वेब सीरीज है। तीसरे यूजर ने लिखा कि ‘फर्स्ट कॉपी’ में मुनव्वर का किलर लुक नजर आ रहा है।
मुनव्वर की पहली वेब सीरीज
एक और यूजर ने लिखा कि इसकी उम्मीद नहीं थी अब तो मजा आएगा। एक और यूजर ने कमेंट किया कि मुनव्वर की पहली वेब सीरीज का लुक देख मजा आ गया। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब ‘फर्स्ट कॉपी’ के टीजर पर कर रहे हैं। फैंस में ‘फर्स्ट कॉपी’ के लिए एक अलग ही एक्साइटमेंट नजर आ रही है। हालांकि अभी इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी सामने नहीम आई है।
यह भी पढ़ें- Salman Khan ने दी फैंस को ईदी, अगली फिल्म की रिलीज डेट और टाइटल से उठा पर्दा
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
5 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
6 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
7 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
9 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
9 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
10 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines