---विज्ञापन---

‘हमारे पीछे हमारे मामा नहीं हैं’, Laughter Chefs में Munawar ने Krushna पर कस दिया तंज

Munawar Faruqui Roasted Krushna Abhishek in Laughter Chefs: 'लाफ्टर शेफ्स' में मुनव्वर फारूकी ने कृष्णा अभिषेक पर मामा गोविंदा को लेकर तंज कसा है। चलिए आपको बताते हैं मुनव्वर फारूकी ने क्या कुछ कहा।

---विज्ञापन---

Munawar Faruqui Roasted Krushna Abhishek in Laughter Chefs: कलर्स के रिएलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ में इन दिनों दर्शकों को काफी ड्रामा और एंटरटेनमेंट देखने को मिल रहा है। कंटेस्टेंट्स एक दूसरे का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं जिससे ऑडियंस को काफी मजा आ रहा है। अब हाल ही में शो पर ‘बिग बॉस 17’ के विनर मुनव्वर फारूकी पहुंचे, जिन्होंने अपनी कॉमेडी से कंटेस्टेंट्स को जमकर रोस्ट किया। मुनव्वर के आने से शो में चार चांद लग गए। इसी बीच मुनव्वर फारूकी ने बॉलीवुड एक्टर गोविंदा के भांजे और फेमस कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को भी लपेट लिया। मुनव्वर ने कृष्णा के नहले पे अपना दहला चला। क्या रहा पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

मुनव्वर फारूकी ने कृष्णा को किया रोस्ट 

दरअसल शो में आए मुनव्वर ने जहां एक तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी के साथ जमकर फ्लर्ट किया। वहीं शो के कंटेस्टेंट्स को मुनव्वर फारूकी ने रोस्ट किया। शो के एक प्रोमो में नजर आ रहा है कि मुनव्वर फारूकी को कृष्णा अभिषेक कहते नजर आ रहे हैं कि मुनव्वर कैसा लग रहा है मेहनत करके, बिग बॉस में आपने कोई मेहनत की नहीं। अब कृष्णा ने हंसी-हंसी में ही मुनव्वर पर तंज कसा था तो मुनव्वर फारूकी भला कैसे पीछे रह जाते। कृष्णा अभिषेक को तुरंत मुनव्वर फारूकी ने जवाब दे दिया और कहा कि हमें मेहनत करनी पड़ती है, हमारे पीछे हमारा मामा नहीं है। मुनव्वर की इस बात पर कृष्णा अभिषेक समेत सभी कंटेस्टेंट्स जोर-जोर से हंसने लगते हैं।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

मुनव्वर फारूकी ने अंकिता को किया रोस्ट 

मुनव्वर फारूकी यहीं नहीं रुके, इसके बाद वो टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को भी रोस्ट करते हुए नजर आए। मुनव्वर ने अंकिता के लिए कहा कि वो अच्छी एक्टर तो है ही लेकिन उससे कही ज्यादा अच्छी बीवी है। ये बात सुनकर पहले तो अंकिता बहुत खुश हो जाती हैं लेकिन इसके अगली ही लाइन में मुनव्वर कहते हैं कि वो डायलॉग्स भूल जाती है लेकिन तंज कसना कभी नहीं भूलती। इसके अलावा वो विक्की जैन के बारे में भी मजाक करते हुए नजर आए।

---विज्ञापन---

विक्की जैन को लेकर क्या बोले मुनव्वर?

शो के प्रोमो में देखा जा सकता है कि मुनव्वर फारूकी विक्की को भी अपना शिकार बनाते हुए नजर आए। मुनव्वर फारूकी ने विक्की के बारे में कहा कि जन्नत जुबैर के 50 मिलियन फॉलोअर्स हैं और विक्की जैन के बैंक अकाउंट में 50 मिलियन हैं, बस फर्क इतना है कि जन्नत जुबैर ने वो 50 मिलियन अपनी मेहनत से कमाए हैं।

यह भी पढ़ें: कब आएगा Laughter Chefs सीजन 2? Bharti Singh के व्लॉग में हुआ रिवील

First published on: Oct 04, 2024 05:36 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola