बिग बॉस 17 भी अपने बाकी सीजन की तरह काफी हिट रहा। शो के विनर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) रहे जिन्हें ट्रॉफी और 50 लाख रुपए के अलावा एक शानदार कार मिली। मुनव्वर की इस जीत से उनके फैंस भी काफी खुश हैं। खैर अब शो की हैप्पी एडिंग हो चुकी है लेकिन मुनव्वर किसी न किसी वजह से आए दिन चर्चा में बने हुए हैं। बिग बॉस के घर से आने के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपना पहला लाइव रखा। इस दौरान कॉमेडियन ने घर में अपनी सबसे खास दोस्त मन्नारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का जमकर मजाक उड़ाया है।
सकेंड रनर-अप रहीं मन्नारा
आपको बता दें कि मन्नारा चोपड़ा बिग बॉस 17 की सकेंड रनर-अप थीं। उन्होंने मुनव्वर फारुकी और अभिषेक कुमार के साथ टॉप 3 में अपनी जगह बनाई लेकिन विनर बनने से चूक गईं। भले ही मन्नारा चोपड़ा शो जीत नहीं पाई हों लेकिन वह लाइमलाइट में जरूर आ गई हैं। इंस्टाग्राम बायो में भी एक्ट्रेस ने खुद को ‘विनर इन फीमेल कैटेगरी’ बताया है, जिसे लेकर मुनव्वर फारुकी ने उन्हें रोस्ट कर दिया है।
हाउसमेट्स को किया रोस्ट
इंस्टाग्राम पर लाइव आने के दौरान मुनव्वर फारुकी ने मन्नारा चोपड़ा के ‘विनर इन फीमेल कैटेगरी’ का काफी मजाक उड़ाया। कॉमेडियन ने कहा, ‘मैं आप सबको बताना चाहता हूं कि औरा (Aoora) ‘विनर इन एनआरआई’ कैटेगरी हैं, जबकि नावेद सोल (Navid Sole) रनर अप हैं।’ मुनव्वर यहीं नहीं रुके। उन्होंने विक्की जैन (Vicky Jain) को विनर इन हस्बैंड कैटेगरी और अंकिता लोखंडे को विनर इन वाइफ कैटेगरी बताया।’
यह भी पढ़ें : मुनव्वर के Tweet पर भड़के लोग, जानें मनोरंजन जगत की ताजा खबरें
लाइव सेक्शन के दौरान मुनव्वर फारुकी से जब पूछा गया कि वह बिग बॉस हाउसमेंट्स से कब मिलेंगे तो उन्होंने कहा कि वह 105 दिनों तक लगातार उन्हें ही देखते आए हैं। फिलहाल अब उन्हें इन सब से ब्रेक चाहिए। मुनव्वर ने कहा कि उनकी अभिषेक से बात हुई है। वह अभी चंडीगढ़ में हैं। जब वापस आएंगे तो उनसे मुलाकात की जाएगी।
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
13 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines