3 Idiots से क्या है Munawar Faruqui का कनेक्शन? Aamir Khan के किरदार पर कह दी यह बात
Edited By Vandana Saini

Munawar Faruqui on 3 Idiots
Edited By Vandana Saini

Munawar Faruqui on 3 Idiots
Munawar Faruqui on 3 Idiots: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के शो ‘लॉप-अप’ (Lock-Up) में नजर आने वाले स्टैंड-अप कॉमेडियन और रैपर मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) इन दिनों अपने म्यूजकि एल्बम ‘मदारी’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, जिसकी सफलता को लेकर रैपर खाफी खुश हैं। इसी बीच उनका एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमे वो आमिर खान (Aamir Khan) और आर माधवन (R Madhavan) की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘3 इडियट्स’ (3 Idiots) के साथ अपने कनेक्शन के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया है। कॉमेडियन के फैंस इस बात से वाकिफ नहीं हैं कि उनके और ‘3 इडियट्स’ के बीच कोई रिश्ता है।
दरअलस, अपने इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि ‘फ़िल्म के रिलीज से पहले मुनवर उन खास कुछ लोगों में शामिल थे, जिन्होंने इसकी स्क्रिप्ट पढ़ी थी’। मुनवर ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि ‘दरअसल, वो एक प्रिंट पब्लिकेशन कंपनी में काम किया करते थे। उस समय कंपनी ने ‘3 इडियट्स’ की स्क्रिप्ट को खरीदा था और इसके डिजिटल संस्करण की जरूरत थी’।
उन्होंने बताया कि ‘जिन लोगों को फिल्म की स्क्रिप्ट लाने का काम दिया गया था उनमें से एक मुनव्वर भी थे’। उन्होंने कहा कि ‘उस वक्त वो भी नहीं जानते थे कि ये छोटा सा दिखने वाला काम उनके लिए एक बड़ी यादगार बन जाएगा और ये फिल्म ब्लॉकबस्टर हो जाएगी’। हाल में दिए गए एक इंटरव्यू में मुनव्वर ने कहा कि ‘वो दिन था, मैं एक प्रिंट पब्लिसिटी कंपनी में काम करता था’।
उन्होंने बताया कि ‘मैं वहां अभी नया शामिल हुआ था और एक दिन मेरे बॉस ने मेरे सीनियर को एक फ़ाइल दी और उनसे उसे अपने लिए टाइप करने के लिए कहा। मेरे सीनियर ने मुझ से कहा कि मैं उसे उनके लिए पढ़कर सुनाऊं ताकि वो टाइप कर सकें। ये फ़िल्म के रिलीज़ से लगभग 20 दिन पहले की बात है’।
मुनव्वर फारुकी ने बात करते हुए आगे बताया कि ‘वो पहली बार था जब मैंने पहली बार किसी फिल्म की स्क्रिप्ट देखी थी, जिसके बाद मैंने उसको पढ़कर सुनाया और मेरी बॉस ने उसे टाइप किया। जब मैं पढ़ रहा था, तो गलती से मैंने सोच लिया कि आमिर ख़ान ‘राजू’ का किरदार निभा रहे हैं और शरमन जोशी ‘रैंचो’ का किरदार कर रहे हैं’।
उन्होंने आगे बताया कि ‘क्योंकि मैंने पहले कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी थी। उसे पढ़ते समय मुझे लगा कि मैं उसी सीन में हूं। उस समय मेरे पास इसको लेकर भी कोई तकनीकी जानकारी का कोई ज्ञान नहीं था, लेकिन स्क्रिप्ट को पढ़कर ही मैं बेहद प्रभावित हुआ। आज तक मुझे ऐसी शानदार स्क्रिप्ट कभी नहीं मिली है’।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: