The Society Vs Bigg Boss: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपनी पहली वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी को लेकर फैंस का प्यार हासिल कर रहे हैं, जो एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुई है। जल्द ही वह दो नए रियलिटी शो को जज करते हुए नजर आने वाले हैं। एक तरफ मुनव्वर कलर्स के शो पति-पत्नी और पंगा में सोनाली बेंद्रे के साथ जज की कुर्सी संभालेंगे। दूसरी और उनका नया शो द सोसायटी जियो हाटस्टॉर पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार हो गया है। इस शो को बिग बॉस के साथ कंपेयर किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि आखिर मुनव्वर फारूकी का यह शो सलमान खान के बिग बॉस से कितना अलग होगा?
द सोसायटी की क्या होगी थीम?
मुनव्वर फारूकी के नए रियलिटी शो द सोसायटी की थीम सोसायटी पर बेस्ड होगी जिसका सच शाे के जरिए दिखाया जाएगा। मेकर्स ने हाल ही में ट्रेलर रिलीज कर दिया है जिससे साफ हो गया है कि बाहरी दुनिया में जो लोग मुखौटे के साथ घूमते हैं और फेक पर्सनैलिटी दिखाते हैं, उनका सच इस शो में दिखाया जाएगा। द सोसायटी में कुल 25 कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेंगे जिन्हें तीन टीम रॉयल्स, रेगुलर और रैग्स में बांटा जाएगा। 200 घंटे से ज्यादा वक्त तक वह इस शो में होने वाले टास्क में हिस्सा लेंगे।
बिग बॉस से कितना अलग होगा द सोसायटी?
सलमान खान के शो बिग बॉस के अब तक 18 सीजन आ चुके हैं। वहीं मुनव्वर फारूकी का नया शो द सोसायटी पहली बार जियो हॉटस्टार पर दस्तक देने जा रहा है। दोनों शो एक-दूसरे से कितना अलग है आइए जानते हैं।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में आने से पहले ये क्या बोल गए Micky Makeover? वीडियो हो रहा वायरल
सेलिब्रिटीज नहीं आम इंसान लेंगे हिस्सा
सलमान खान के शो बिग बॉस में सेलिब्रिटी हिस्सा लेते हैं। हालांकि पिछले कुछ साल से कंटेंट क्रिएटर और इन्फ्लुएंसर हिस्सा लेने लगे हैं। वहीं मुनव्वर फारूकी के शो द सोसायटी में फिलहाल सारे नए चेहरे दिखाई दे रहे हैं। अभी तक ये क्लियर नहीं किया गया है कि इसमें सेलिब्रिटी नजर आएंगे या फिर नहीं।
कंटेस्टेंट्स के साथ एक जैसा बिहेवियर नहीं
बिग बॉस के हर सीजन में अलग-अलग थीम रखी जाती है लेकिन कंटेस्टेंट्स के साथ में एक जैसा बिहेवियर रखा जाता है। टास्क के दौरान सजा मिलने पर ही किसी के साथ अलग बर्ताव होता है। जबकि द सोसायटी में तीन टीमें हैं, जिनमें रॉयल्स को रॉयल जैसा ट्रीटमेंट मिलता दिख रहा है। रेगुलर में नॉर्मल ट्रीटमेंट हैं लेकिन रेग्स में कंटेस्टेंट को चूहे जैसा ट्रीटमेंट देते हुए दिखाया जा रहा है।
कंटेस्टेंट्स की संख्या भी ज्यादा
बिग बॉस के हर सीजन में ज्यादा से ज्यादा 15-16 के बीच कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेते हैं। वहीं मुनव्वर फारूकी के शो द सोसायटी में एक साथ 25 कंटेस्टेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। जहां बिग बॉस तीन या उससे ज्यादा महीने तक टीवी पर चलता है तो वहीं द सोसायटी सिर्फ 200 घंटे का शो होगा जिसे जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 hr ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
4 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
5 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
6 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
6 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
6 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
8 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
8 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
9 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines