Munawar Faruqui Meet The Society contestants: मुनव्वर फारूकी के रियालिटी शो The Society में 200 घंटे का गेम शुरू होते ही हंगामा भी शुरू हो चुका है। रोजाना टास्क हो रहे हैं, हिंसा, प्रोवोकिंग, ग्रुप में प्रोमोशन-डिमोशन, टूटते नियम और रूल तोड़ने वालों को सजा के लिए भी The Society में हर तरह के प्रावधान हैं। पहले एपिसोड की शुरुआत में ही मुनव्वर फारूकी ने इरादे जाहिर कर दिए थे कि जो जीत के लिए खेलेगा, वहीं बचेगा। वहीं मिस रूल Shreya Kalra भी नियमों की किताब हाथ में लेकर किसी को बख्शने के मूड में नहीं।
क्या था गेम ऑफ 21?
पहले एपिसोड में बुलाए गए 25 खिलाड़ियों में से 16 खिलाड़ी चुनने के लिए मुनव्वर फारूकी गेम ऑफ 21 का ऐलान करते हैं। इस गेम के तहत सभी को एक-एक प्ले कार्ड देकर तीन का ग्रुप बनाने को कहा जाता है। जिस टीम के तीन खिलाड़ियों का टोटल 21 या उससे कम है, वहीं 15 खिलाड़ी बचते हैं, दो ग्रुप 21 से ज्यादा टोटल होने पर और एक ग्रुप सबसे कम टोटल होने पर बाहर कर दिया जाता है। पहली गेम से ही शो से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में मोनू, आदर्श, चिन्मय, उत्कर्ष, अंजलि, यतिन और कुनाल शामिल है।
16 कंटेस्टेंट की लिस्ट में किस-किसका नाम?
The Royals Contestent: 9 खिलाड़ियों के शो से बाहर होने के बाद बाकी बचे 16 खिलाड़ियों में से 21 का टोटल बनाने वाले तीन खिलाड़ियों Bhawish Madaan, Noorin Sha और Amir Hossein को The Royals में भेजा गया। इन्हें सोने को अलग बिस्तर, बैठने को आरामदायक सीटें और लग्जरी खाना जैसी विशेष सहूलियतें दी गईं। हर एपिसोड में टास्क जीतकर हर ग्रुप के खिलाड़ी बदलते गए।
The Regulers Contestent: रेगुलर ग्रुप में 20 के टोटल वाली दो टीमों को शामिल किया गया। इस ग्रुप को भी कुछ फायदे मिले। सोने को कंबाइंड बिस्तर और अपना अलग तकिया मिला। इस ग्रुप में Arohi Khurrana, Gargee Nandy, Mannat Kulharia, Gargi Kundu, Vikas Pandey और Prateik Jain को शामिल किया गया।
The Regs Contestent: 20 नंबर और बड़े पत्ते वाली दो टीमों के खिलाड़ी The Regs ग्रुप का हिस्सा बने। शो के अनलकी कंटेस्टेंट को ही मामूली अंतर के चलते सोसायटी के इस तबके का हिस्सा बनना पड़ा। आजमा फल्लाह भी इसी ग्रुप में हैं। 5 ग्रुप बनने के बाद आखिरी 16 वें खिलाड़ी अंकित अरोड़ा को पहले आउट कर दिया गया, बाद में जोकर बनाकर वापस बुलाया और The Regs में जोड़ दिया। The Regs में Biswajit Ghosh, Azma Fallah, Anoushka Chouhan, Badal Sharma, Pranjali Papnai, Khushi Mukherjee और Ankit Arora शामिल हुए।