Munawar Faruqui Wedding Official: कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की दूसरी शादी की खबरों ने फैंस को बेचैन कर रखा है। अभी तक कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं जिन्हें मुनव्वर फारुकी और उनकी दूसरी पत्नी मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) के रिसेप्शन का बताया जा रहा है। फिर भी कॉमेडियन की कुछ फीमेल फैंस हैं जो ये मानने को तैयार नहीं है कि मुनव्वर ने एक बार फिर शादी कर ली है। ये सभी लगता है तभी इस बात पर यकीन करेंगे जब खुद मुनव्वर फारुकी अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।
मुनव्वर ने शादी को कर दिया कन्फर्म?
लगता है अब फैंस का ये इंतजार भी खत्म हो गया है। मुनव्वर फारुकी ने अब अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपनी दूसरी शादी की बात अब दुनिया के सामने मान ली है। मुनव्वर के 2 पोस्ट इंटरनेट पर छाए हुए हैं। एक तो इतना खास है कि कॉमेडियन के फैंस को यकीन हो जाएगा कि उनकी दूसरी शादी हो गई और उनकी फीमेल फैंस का दिल टूट जाएगा। वहीं, दूसरे पोस्ट में मुनव्वर फारुकी की शेरों शायरी देखने को मिल रही है।
दूसरी पत्नी ने लुटाया मुनव्वर फारुकी पर प्यार
इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे पर लुटा रहे प्यार
बता दें, हाल ही में मुनव्वर फारुकी के बैक टू बैक 2 दो शोज हुए हैं। उनकी स्टैंडप कॉमेडी लोगों की इतनी पसंद आई कि पहले तो उनके शो हूटिंग से शुरू हुए और स्टैंडिंग ओवेशन पर खत्म हुए। ऐसे में उनकी कथित दूसरी पत्नी ने इस शो से मुनव्वर की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की और लिखा, ‘तुम पर गर्व है।’ इसके साथ ही मेहजबीन ने हार्ट इमोजी भी बनाया है और एक रोमांटिक गाना भी लगाया है। फिर कॉमेडियन ने इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिशेयर भी किया। इतना ही नहीं अब मुनव्वर ने अपने दिल की बात भी लिख दी है।
यह भी पढ़ें: मां के प्यार में हदें की पार, Prateik Babbar ‘साड़ी’ पहन पहुंच गए Cannes
शायरियों में हुआ मोहब्बत का इजहार
उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर कहा, ‘ना जाने कैसा सजदों में शोर है, तेरे बाद महफिलें खामोश हैं। हम दोनों हूबहू एक जैसे हैं, मैं कहता उसका, वो कहती मेरा दोष है।’ अब इस रोमांटिक शायरी के जरिए मुनव्वर बताना चाहते हैं कि वो और मेहजबीन एक जैसे ही हैं। हालांकि, उन्होंने कहीं भी अपनी बेगम का नाम नहीं लिया। लेकिन उनके इस पोस्ट को अब मेहजबीन से ही जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा लगता है जल्द ही ये दोनों साथ में अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कर देंगे।
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
11 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
12 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
15 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines