Munawar Faruqui ने दूसरी शादी की ऑफिशियल! वायरल हो चुकीं हनीमून की तस्वीरें

Munawar Faruqui Wedding Official: मुनव्वर फारुकी की शादी को अब लगता है सोशल मीडिया पर कंफर्म कर दिया है। न्यूली मैरिड कपल अब इस रिश्ते को दुनिया के सामने फ्लॉन्ट करने के लिए तैयार है। दोनों अब खुलकर दुनिया के सामने एक-दूसरे पर प्यार बरसा रहे हैं।

Munawar Faruqui Wedding Official

Munawar Faruqui Wedding Official

Munawar Faruqui Wedding Official: कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) की दूसरी शादी की खबरों ने फैंस को बेचैन कर रखा है। अभी तक कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो चुके हैं जिन्हें मुनव्वर फारुकी और उनकी दूसरी पत्नी मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) के रिसेप्शन का बताया जा रहा है। फिर भी कॉमेडियन की कुछ फीमेल फैंस हैं जो ये मानने को तैयार नहीं है कि मुनव्वर ने एक बार फिर शादी कर ली है। ये सभी लगता है तभी इस बात पर यकीन करेंगे जब खुद मुनव्वर फारुकी अपनी शादी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट करेंगे।

विज्ञापन

मुनव्वर ने शादी को कर दिया कन्फर्म?

लगता है अब फैंस का ये इंतजार भी खत्म हो गया है। मुनव्वर फारुकी ने अब अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा शेयर किया है जिसे देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अपनी दूसरी शादी की बात अब दुनिया के सामने मान ली है। मुनव्वर के 2 पोस्ट इंटरनेट पर छाए हुए हैं। एक तो इतना खास है कि कॉमेडियन के फैंस को यकीन हो जाएगा कि उनकी दूसरी शादी हो गई और उनकी फीमेल फैंस का दिल टूट जाएगा। वहीं, दूसरे पोस्ट में मुनव्वर फारुकी की शेरों शायरी देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
Munawar Faruqui Wedding Official

दूसरी पत्नी ने लुटाया मुनव्वर फारुकी पर प्यार

इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे पर लुटा रहे प्यार

बता दें, हाल ही में मुनव्वर फारुकी के बैक टू बैक 2 दो शोज हुए हैं। उनकी स्टैंडप कॉमेडी लोगों की इतनी पसंद आई कि पहले तो उनके शो हूटिंग से शुरू हुए और स्टैंडिंग ओवेशन पर खत्म हुए। ऐसे में उनकी कथित दूसरी पत्नी ने इस शो से मुनव्वर की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की और लिखा, ‘तुम पर गर्व है।’ इसके साथ ही मेहजबीन ने हार्ट इमोजी भी बनाया है और एक रोमांटिक गाना भी लगाया है। फिर कॉमेडियन ने इस स्टोरी को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिशेयर भी किया। इतना ही नहीं अब मुनव्वर ने अपने दिल की बात भी लिख दी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शायरियों में हुआ मोहब्बत का इजहार

उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर कहा,  ‘ना जाने कैसा सजदों में शोर है, तेरे बाद महफिलें खामोश हैं। हम दोनों हूबहू एक जैसे हैं, मैं कहता उसका, वो कहती मेरा दोष है।’ अब इस रोमांटिक शायरी के जरिए मुनव्वर बताना चाहते हैं कि वो और मेहजबीन एक जैसे ही हैं। हालांकि, उन्होंने कहीं भी अपनी बेगम का नाम नहीं लिया। लेकिन उनके इस पोस्ट को अब मेहजबीन से ही जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसा लगता है जल्द ही ये दोनों साथ में अपनी तस्वीरें भी पोस्ट कर देंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ