Munawar Faruqui on Khwaja Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी पिछले काफी समय से ख्वाजा गरीब नवाज पर दिए बयान को लेकर विवादों में थे। उनके एक वीडियो ने उनकी मुसीबत बढ़ा दी थी, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही थी। इस वीडियो में मुनव्वर ख्वाजा गरीब नवाज पर कुछ कह कहे रहे थे जो काफी लोगों को बहुत गलत लगा। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारूकी का वीडियो शेयर करते हुए इस पर अपनी आपत्ति जताई। अब मुनव्वर फारूकी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने सभी फैंस और लोगों से इस पर सफाई पेश की है। क्या कुछ कहा है मुनव्वर फारूकी ने चलिए आपको बताते हैं।
मुनव्वर बोले- मेरी औकात नहीं है भाई
मुनव्वर फारूकी ने अपने लाइव पर कहा कि एक मुद्दा है जिसपर मुझे बात करना जरूरी लगा। मुझे लगता है कि इस पर बात करनी ही चाहिए। इसके बाद मुनव्वर फारूकी ने अपना वो वीडियो चलाया जिसमें वो एक शो के दौरान ख्वाजा को लेकर कुछ कहते हुए नजर आ रहे थे। मुनव्वर ने कहा कि मैंने कव्वाली के रेफरेंस में एक बात कही थी और मेरी पूरी बात में से सिर्फ 10 सेकंड का क्लिप निकालकर उसे शेयर किया गया। उन्होंने कहा कि मेरी बात को गलत तरीके से फैलाया गया। मेरी आधी बात को आगे रखा गया, जो कि बहुत गलत था। आगे बात करते हुए मुनव्वर ने कहा कि मेरी औकात नहीं है भाई, ना ही मैं पढ़ा-लिखा हूं लेकिन मुझे पता है कि कहां और क्या कुछ बोलना है।
मुनव्वर फारूकी ने मामले पर दी सफाई
मुनव्वर फारूकी ने इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए कहा कि क्योंकि कव्वाली के कोरस को ध्यान से सुनें तो इसमें ऐसा सुनने में आता है, मैं वही बात कर रहा था। मेरे इस क्लिप को जबरदस्ती आधा अधूरा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया जिससे मेरे को लोग बोल रहे हैं कि मुझे इज्जत नहीं करनी आती। उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिम हूं इसलिए मेरे मुस्लिम भाई ये ये समझेंगे। उन्हें समझ आएगा कि मैं किसके बारे में और क्या बात कर रहा था।
क्या था पूरा मामला?
आपको बता दें कुछ समय पहले मुनव्वर फारूकी ने एक स्टैंडअप कॉमेडी शो में दर्शकों को हंसाने के लिए एक मजाक किया था। उन्होंने ख्वाजा का जिक्र करते हुए कहा था कि ख्वाजा मेरे ख्वाजा। हालांकि मुनव्वर कव्वाली के कोरस के रेफरेंस में ये बात कह रहे थे लेकिन सोशल मीडिया पर उनके इन तीन शब्दों को गलत तरीके से वायरल किया गया और कहा जा रहा था कि उन्होंने ख्वाजा का मजाक उड़ाया है। इसी के बाद लगातार मुनव्वर से कुछ लोग माफी मांगने के लिए कह रहे थे। खुद मुनव्वर भी इस बात से काफी दुखी हो गए थे कि उन्हीं के समुदाय के लोग उन्हें समझ नहीं पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Video: Shilpa Shetty पर क्यों आया गुस्सा? फ्लाइट में सीट छोड़ चली गईं Farah Khan
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines