Munawar Faruqui, Bigg Boss 17 Winner
विज्ञापन

'इनका ताज छीनने आया था', Bigg Boss 17 के घर से बाहर आने के बाद बोले Munawar Faruqui

Munawar Faruqui, Bigg Boss 17 Winner: मुनव्वर फारुकी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कई बाते शेयर की हैं। आइए जानते हैं…

Munawar Faruqui, Bigg Boss 17 Winner: इंतजार खत्म हो गया है और ‘बिग बॉस 17’ को उसका विनर मिल गया है। जी हां, बिग बॉस के 17वें सीजन की ट्रॉफी मुनव्वर फारुकी ने अपने नाम कर ली है।

वहीं, अब शो के घर से बाहर आने के बाद मुनव्वर का लेटेस्ट इंटरव्यू भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि शो से बाहर आने के बाद मुनव्वर पहली बार क्या बोले?

विज्ञापन

मीडिया से मुखातिब हुए मुनव्वर 

बिग बॉस 17 के घर से बाहर आते ही मुनव्वर फारुकी मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने मीडिया के तमाम सवालों के जवाब दिए। अपने इंटरव्यू में मुनव्वर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं और मेरे फैंस ने टनल तक बाहर निकालने में बहुत मदद की है और ये प्यार मैं बाहर आकर फील कर रहा हूं। थैंक्यू, इस तरह के फैंस नसीव वालों को मिलते हैं।

विज्ञापन

किसे श्रेय देने चाहेंगे?

इस सवाल पर बिग बॉस 17 के विनर बोले कि चीजों से गुजरना पड़ता है, मां की दुआएं हमेशा लगती हैं। ये सही जगह है ये कहने के लिए कि तू साथ ना मां, पर साथ तेरा साया था, कितना मशहूर और कितना ही कमाया था, वो तोड़ने आए थे मेरा मिट्टी का महल, लेकिन बेटा मुमताज का इनका ताज छीनने आया था। मैं जब अपने काम का क्रेडिट खुद को देता हूं, तो मैं अपने फेलियर को भी स्वीकार करता हूं। इसके आगे मुनव्वर ने कहा कि अंदर जो हो रहा था मेरे कर्म की वजह से हो रहा था। बाहर भी जो हो रहा है मेरे कर्म की वजह से हो रहा है।

विज्ञापन

अभिषेक और मनारा से दोस्ती रहेगी?

इस पर उन्होंने कहा कि हां बिल्कुल हमेशा रहेगी। अंदर बहुत सारे इमोशंस है, जिन्हें मैंने फील किया। रियल रिश्ते घर के बाहर भी रहते हैं। मेरी ये जर्नी बहुत शानदार रही हैं और मैंने बहुत कुछ सीखा है।

https://www.youtube.com/watch?v=6fJwM2r0iNU&t=13285s

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ