Munawar Faruqui Give Health Update: ‘बिग बॉस 17’ के विनर और कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अपनी तबियत को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। बीती रात उन्हें अचानक अस्पताल में एडमिट होना पड़ा था। इस खबर ने उनके फैंस को चिंता में डाल दिया था। अब कॉमेडियन ने अपनी हेल्थ पर अपडेट दिया है। उन्होंने हॉस्पिटल के बेड से एक तस्वीर शेयर करते हुए बताया है कि वो ठीक हो रहे हैं। उनके लिए दुआ करो। इस पोस्ट को मुनव्वर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। बता दें कि एक महीने के अंदर दूसरी बार हुआ है, जब मुनव्वर फारूकी को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इस खबर से कॉमेडियन के फैंस का दिल टूट गया और लोग उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ करने लगे।
इंस्टा स्टोरी पर शेयर की तस्वीर
मुनव्वर फारूकी ने कुछ घंटे पहले ही अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की। ये तस्वीर हॉस्पिटल में ली गई है, जिसमें कॉमेडियन हॉस्पिटल के कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में वो विक्ट्री साइन बनाए हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘रिकवरी मोड चल रहा है। दुआ करो।’ इसके साथ ही उन्होंने हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: Preity Zinta के Cannes लुक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, फिर क्यों एक्ट्रेस बुरी तरह हो रहीं ट्रोल?
क्या हुआ है कॉमेडियन को?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारूकी intestine infection से जूझ रहे हैं। ये एक तरह का पेट और आंतों का संक्रमण है। बीती रात ही उनकी तबियत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। सोशल मीडिया पर मुनव्वर की एक तस्वीर भी सामने आई थी, जिसमें वो हॉस्पिटल के बेड पर बेसुध हालत में दिखे थे। इस तस्वीर को देखने के बाद उनके फैंस भी काफी परेशान हो गए थे और उनके मन में सवाल उठने लगे थे कि आखिर बार-बार मुनव्वर को अस्पताल में एडमिट क्यों होना पड़ रहा है?
उधर, सोशल मीडिया पर भी Get Well Soon Munawar ट्रेंड होने लगा था। हालांकि अब कॉमेडियन ने अपना हेल्थ अपडेट दे दिया है, जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। साथ ही लोग उनके जल्द ही ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।
Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
CJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
5 mins ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
2 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
3 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
8 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
9 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
10 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
12 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
13 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines