Ayesha Khan: पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस आयशा खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। मुनव्वर फारूकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान अब तकलीफों और समस्याओं को लेकर बात करती हुई नजर आ रही हैं। उन्होंने अब इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर कहा है कि ‘खुश रहना गैरकानूनी लगता है’। उन्होंने ऐसी बात क्यों लिखी है? आखिर एक्ट्रेस को किस बात से इतनी तकलीफ हो रही है कि उन्हें खुश रहने पर गिल्ट महसूस हो रहा है? चलिए जानते हैं।
उत्तराखंड की तबाही देख टूटा आयशा खान का दिल
दरअसल, उत्तराखंड में जो तबाही मची है, आयशा खान ने उस पर दुख जताया है। उत्तरकाशी में बादल फटने के बाद धराली गांव बह चुका है। 10 जवान समेत कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। इस दुर्घटना में कई लोग अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। पूरा देश उत्तराखंड में मची तबाही के बाद मायूस है। इसी बीच अब आयशा खान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने दिल का दर्द बयां किया है। आयशा खान ने इंस्टा स्टोरी पर उत्तरकाशी में बादल फटकने की घटना पर रिएक्शन दिया है।
आयशा खान ने छोटी-छोटी प्रॉब्लम्स पर की बात
एक्ट्रेस ने लिखा, ‘जब आपके आस-पास दुनिया पीड़ा सह रही हो, तो खुश होना और या अपनी चीजें करना लगभग इलीगल लगता है। हमारी अपनी छोटी-छोटी प्रॉब्लम्स हैं, घर चलाना है, फीस भरनी है, फलाना फलाना, लेकिन अगर हम अपने आस-पास देखें तो हर दिन आभारी होने के 1000 से ज्यादा कारण हैं। आप सुरक्षित हैं, आप भूखे नहीं मर रहे, बादल नहीं फट रहे, कोई अटैक नहीं हुआ…। उन सभी के लिए प्रार्थना कर रही हूं जो पीड़ित हैं। भगवान हम सभी की रक्षा करें, जो जिंदगी मिली है उसके लिए आभारी रहें।’
यह भी पढ़ें: Urfi Javed के चेहरे पर किसने किया अटैक? एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर बांटी तकलीफ
आयशा खान ने पीड़ितों के लिए की दुआएं
आयशा खान ने अपने पोस्ट में आखिर में लोगों से कहा, ‘थोड़ा कम जज करें, थोड़े ज्यादा दयालु बनें क्योंकि आप नहीं जानते। हिमाचल और उत्तराखंड के लिए प्रार्थना! पीड़ाएं खत्म हो जाएं।’ आयशा खान ने अपने इस पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि हिमाचल और उत्तराखंड कि हालत देखकर वो लोगों को लेकर चिंतित हैं। कभी अटैक और कभी इन तरह की खबरों के बाद उन्हें काम करना या खुश रहना भी बुरा लग रहा है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
9 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
11 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
12 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
13 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines