Munawar Faruqui Dating Rumors: ‘बिग बॉस 17’ के विनर रह चुके मुनव्वर फारूकी अपनी कॉमेडी और शायरी से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। जब मुनव्वर ने कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ किया था, उस वक्त उनका नाम सोशल मीडिया स्टार अंजलि सिंह के साथ जुड़ा। इसके बाद जब मुनव्वर बिग बॉस में पहुंचे तो पता चला कि वो नाजिला सिताशी को डेट कर रहे थे हालांकि उन्होंने सभी से झूठ बोला कि उनका ब्रेकअप हो चुका है। इसी के साथ शो में आईं आयशा खान ने भी मुनव्वर पर टू टाइमिंग करने का आरोप लगाया।
आयशा ने बताया था कि कॉमेडियन ने नाजिला के साथ रहते हुए उन्हें डेट किया। इस बीच मुनव्वर ने शो के दौरान आयशा से खुद डिंपल गर्ल का जिक्र किया था। कयास लगाए गए थे कि कॉमेडियन डिंपल गर्ल को डेट कर रहे हैं। बता दें कि ये डिंपल गर्ल कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस ओटीटी 3 की विनर सना मकबूल थीं।
मुनव्वर के लिए कपड़े भेजती थीं सना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारूकी और आयशा खान के बीच बिग बॉस हाउस में काफी लड़ाई-झगड़ा हुआ था। इस दौरान मुनव्वर ने एक डिंपल गर्ल के बारे में चर्चा की थी। उन्होंने कहा था कि एक डिंपल वाल ने सलाम भिजवाया है। उनके लिए शो में कपड़े भी भेजे हैं। ऐसे में आयशा को पहले समझ नहीं आता है कि वो मुनव्वर किस लड़की के बारे में बात कर रहे हैं। आयशा मुनव्वर से पूछती हैं कि क्या वो नाजिला के बारे में बात कर रहे हैं। इस पर कॉमेडियन मना कर देते हैं।
यह भी पढ़ें: टाइटैनिक एक्टर के साथ जानलेवा हादसा, गर्लफ्रेंड संग बोट पर कर रहे थे एन्जॉय
मुनव्वर ने फिर किया पुरानी बात का जिक्र
हाल ही में मुनव्वर फारूकी ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में पहुंचे थे, जहां उन्होंने फिर से पुरानी बातों का जिक्र किया। शो के दौरान कॉमेडियन अरमान मलिक से कहते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि ‘बिग बॉस 17’ के दौरान घर में उनके लिए कपड़े कौन भिजवाता था। ये सुनते ही सना मकबूल हंस पड़ती हैं। इसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि मुनव्वर के कपड़े सना ही भिजवाती थीं।
सना मकबूल ने नहीं दिया जवाब
इन खबरों के बीच जब फ्री प्रेस जर्नल ने सना मकबूल से पूछा कि क्या वहीं मुनव्वर फारूकी की मिस्ट्री डिंपल गर्ल हैं, जिसका जिक्र बिग बॉस 17 में हुआ था? इस पर सना ने अपने डिंपल दिखाकर स्माइल की और कहा कि मुझे नहीं पता आप मुनव्वर से पूछ लीजिए। एक्ट्रेस का यह जवाब सुनकर कयास लगाए जा रहे हैं कि वही थीं जो मुनव्वर के लिए शो में कपड़े फेज रही थीं। दोनों की डेटिंग की खबरें भी आई थीं। खैर इन बातों में कितनी सच्चाई है यह तो मुनव्वर फारूकी और सना मकबूल ही जानती होंगी।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines