हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तानी हसीना की खूबसूरती पर फिदा हुए Munawar Faruqui, बोले- हाय....

Munawar Faruqui-Hania Aamir: मुनव्वर फारुकी और शहनाज गिल का बीते दिन धूप लगदी गाने पर एक वीडियो सामने आया, जो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री यूजर्स को खूब पसंद आ रही है। वहीं, अब मुनव्वर पाकिस्तानी हसीना को लेकर भी चर्चा में हैं।

विज्ञापन
Munawar Faruqui

Munawar Faruqui-Hania Aamir: मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारुकी कभी अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। इन दिनों मुनव्वर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। हालांकि इस बार मुनव्वर के चर्चा में आने की वजह उनका एक कमेंट है। इस कमेंट को लेकर यूजर्स मुनव्वर से कह रहे हैं कि मुनव्वर भाई नए मिशन पर हैं। अब आप भी ये सोच रहे होंगे कि आखिर मुनव्वर ने ऐसा क्या किया है? तो आइए आपको बताते हैं…

हानिया आमिर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक रील शेयर की। इस रील में एक्ट्रेस लाल कलर के कुर्ते में नजर आ रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि हानिया बेहद खूबसूरत लग रही है और उनके चेहरे का ग्लो उन्हें और भी खूबसूरत बना रहा है। हानिया के इस वीडियो पर यूजर्स जमकर प्यार बरसा रहे हैं, लेकिन भई अब हानिया की खूबसूरती पर मुनव्वर भी फिदा हो गए हैं।

Munawar Faruqui

विज्ञापन

 

मुनव्वर ने किया कमेंट

जी हां, हानिया के इस पोस्ट पर मुनव्वर ने कमेंट किया कि हाय…. अब भई पाकिस्तानी हसीना पर मुनव्वर का ऐसा कमेंट चर्चा में ना आए, ये तो नहीं हो सकता और यूजर्स ने मुनव्वर को लेकर कई तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए। एक यूजर ने इस पर लिखा कि मुनव्वर भाई नए मिशन पर हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि मुनव्वर भाई कंट्रोल। तीसरे यूजर ने लिखा कि मुनव्वर भाई क्या चाहते हो।

शहनाज के साथ मुनव्वर का वीडियो वायरल

एक और ने लिखा कि मुनव्वर भाई नए मिशन पर हैं और वो है मिशन हानिया। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर मुनव्वर को लेकर कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिन शहनाज गिल के साथ भी मुनव्वर का एक वीडियो रील सामने आया था। इस वीडियो में दोनों धूप लगदी गाने पर एक्ट कर रहे थे। लोगों को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई और यूजर्स ने दोनों की खूब तारीफ की।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Salman Khan के घर के बाहर पुलिस का पहरा, फिर भी कम नहीं हो रही Tiger के फैंस की टेंशन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola