Bigg Boss 17 Finale, Munawar Faruqui: टेलीविजन के मशहूर कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले में अब बेहद कम समय रह गया है। जल्द ही शो को उसके 17वें सीजन का विनर मिल जाएगा और इसी के साथ दर्शकों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा। जी हां, ‘बिग बॉस’ के 17वें सीजन के विनर का नाम जानने के लिए दर्शकों भी बेकरारी से फिनाले का इंतजार कर रहे हैं।
वहीं, अगर शो के विनर की बात करें तो सभी अपने चहेते कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे हैं। बता दें कि विनर की रेस में मुनव्वर फारुकी, अभिषेक कुमार, अरुण महाशेट्टी, अंकिता लोखंडे और मनारा चोपड़ा शामिल है। हालांकि शो का विनर कौन होगा ये तो फिनाले के दिन ही पता लगेगा?
यह भी पढ़ें- प्रीति जिंटा के साथ काम करेंगे Sunny Deol, स्टूडियो के बाहर नजर आईं एक्ट्रेस
नया प्रोमो आया सामने
इस बीच फिनाले से पहले द खबरी ने अपने एक्स पर ‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट प्रोमो वीडियो को शेयर किया है, जिसको देखकर लग रहा है कि इस सीजन की विनर मनारा चोपड़ा भी हो सकती है। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, दरअसल, सामने आए लेटेस्ट प्रोमो वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिग बॉस मनारा की खूब तारीफ करते हैं। साथ ही कहते हैं कि एक रिश्ता था जो हर रोज गहरा होता गया और वो था आपको दर्शकों के साथ। इसके आगे बिग बॉस ने कहा कि मुझे लगता है कि आप अब दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं।
कौन होगा बिग बॉस का विनर?
इस प्रोमो वीडियो पर यूजर्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। साथ ही मनारा के जीतने के कयास लगा रहे हैं। इसके अलावा एक अन्य प्रोमो वीडियो में बिग बॉस मुनव्वर की शायरी बोलते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है। साथ ही यूजर्स इस पर भी जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
6 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
9 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
10 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
11 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
11 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
11 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
13 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
13 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
14 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines