Munawar Faruqui Beats Akshay Kumar: मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का वो चेहरा हैं जिन्होंने बदनाम होकर ही नाम कमाया है। कॉमेडियन टीवी पर एंट्री मारने से पहले ही कंट्रोवर्सी में फंस चुके थे। वहीं, पहले ही शो से उनके अफेयर के चर्चे शुरू हो गए और आज तक वो रुकने का नाम नहीं ले रहे। उनकी लाइफ में एक के बाद एक हसीनाओं की एंट्री होती जा रही है। लोग कह रहे हैं कि वो टीवी के अक्षय कुमार (Akshay Kumar) बन गए हैं। एक वक्त पर अक्षय भी एक के बाद एक बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को डेट करने के लिए मशहूर थे।
अक्षय से ज्यादा हसीनाओं को डेट कर चुके मुनव्वर फारुकी!
अक्षय ने जहां शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) और रवीना टंडन (Raveena Tandon) जैसी हॉट एक्ट्रेसेस को डेट कर न सिर्फ इनसे रिश्ता तोड़ा बल्कि इनका दिल भी तोड़ दिया था। आखिर में उन्होंने ट्विंकल खन्ना से शादी कर अपने अफेयर्स पर रोक लगा दी थी। लेकिन मुनव्वर फारुकी तो अक्षय कुमार से दो कदम आगे निकले। दरअसल, मुनव्वर फारुकी के अफेयर्स तो उनकी शादी के बाद से ही शुरू हुए हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में खुलासा हुआ था कि मुनव्वर न सिर्फ शादीशुदा हैं बल्कि उनका तलाक भी हो चुका है और उनका एक बेटा भी है। वहीं, इसी शो में उनकी और अंजलि अरोड़ा (Anjali Arora) की नजदीकियां भी देखने को मिली थीं।
कॉमेडियन दे रहे लड़कियों को धोखे पर धोखा
दोनों ही हर समय एक-दूसरे के साथ दिखाई देते थे। इनका रूठना-मनाना, एक दूसरी की केयर करना और अपना रिश्ता दोस्ती से ज्यादा से बताना कहीं न कहीं फैंस को हिंट दे रहा था कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। एक बार तो अंजलि ने मुनव्वर के लिए अपनी फीलिंग्स भी कबूल कर ली थीं। हालांकि, बाद में अंजलि ने अपने प्यार को दोस्ती का नाम दे दिया। वहीं, इसके बाद मुनव्वर का नाम आजमा (Azma Fallah) से भी जुड़ा। फिर हुई मुनव्वर की लाइफ में नाजिला (Nazila Sitaishi) की एंट्री।
यह भी पढ़ें: Malaika Arora का साथ Arjun Kapoor को लगता था जेल? ब्रेकअप रूमर्स के बीच क्रिप्टिक नोट में लिखी दिल की बात
हर गर्लफ्रेंड है बेहद हॉट
नाजिला के साथ मुनव्वर फारुकी ने अपना रिश्ता दुनिया के सामने ऑफिशियल किया। दोनों के प्यार के चर्चे हर तरफ सुनाई दिए। कई साल डेट करने के बाद आखिर में खुलासा हुआ कि मुनव्वर ने नाजिला को आयशा खान (Ayesha Khan) के लिए धोखा दे दिया है। आयशा ने बिग बॉस के घर में मुनव्वर की पोल खोल दी थी। साथ ही ये भी रिवील किया है कि मुनव्वर का अफेयर और भी लड़कियों के साथ चल रहा है। इसी बीच शो में उनका और मनारा चोपड़ा (Mannara Chopra) का भी रिश्ता पनप रहा था। लेकिन अब मुनव्वर फारुकी की दूसरी शादी की खबरें सामने आ गई हैं। अब उन्होंने मेहजबीन कोटवाला (Mehzabeen Coatwala) संग दूसरी बार निकाह कर लिया है। ऐसे में फैंस मुनव्वर फारुकी की लड़कियों में चॉइस देख उनकी तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
21 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
51 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines