Munawar Faruqui Attands Diwali Party: धन तेरस के दिन प्ले डीएमएफ की तरफ से एक शानदार दिवाली पार्टी रखी गई। इस पार्टी में टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स नजर आए। महफिल में चार चांद लगाने के लिए एल्विश यादव, सना मकबूल, जैकलीन फर्नांडिस समेत कई सितारे पहुंचे। पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए मशहूर कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विनर मुनव्वर फारूकी भी पहुंचे जो यहां काफी खुश नजर आ रहे थे।
मुनव्वर गैंग की हिट लिस्ट में शामिल
फेमस कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी अक्सर चर्चाओं में रहते हैं, कभी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपने शोज में दिए विवादित बयानों को लेकर। हाल ही में मुनव्वर फारूकी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटरों के हिट लिस्ट में होने की भी खबरें आई थी। बताया गया था कि दिल्ली में अपने शो के लिए पहुंचे मुनव्वर को शूटर्स निशाना बनाने वाले थे लेकिन लास्ट मूमेंट पर पुलिस ने नापाक प्लान को फेल कर दिया।
टाइट सिक्योरिटी के साथ दिखे कॉमेडियन
इसके अलावा कॉमेडियन को अपने शोज में दिए विवादित बयानों के चलते भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं। मुनव्वर फारूकी इसी सिलसिले में जेल की हवा भी खा चुके हैं। इन सबके बीच प्ले डीएमएफ और विकिर फिल्म्स की तरफ से रखी गई दिवाली पार्टी में मुनव्वर फारूकी पहुंचे। यहां मुनव्वर ने ब्लैक कलर का कुर्ता पहन रखा था। मुनव्वर यहां काफी हाई सिक्योरिटी के साथ नजर आए। उनके पीछे-पीछे उनके गार्ड्स चल रहे थे।
आपको बता दें प्ले डीएमएफ के प्रोडक्शन बैनर के तहत ही कई सेलेब्स का म्यूजिक वीडियो आता है। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस, नोरा फतेही, नताशा समेत बीटाउन की कई हसीनाएं भी प्ले डीएमएफ के गानों का हिस्सा बन चुकी हैं।
भारत से बाहर चले गए थे मुनव्वर
हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद मुनव्वर फारूकी कुछ दिनों के लिए भारत से बाहर चले गए थे। मुनव्वर फारूकी बाबा सिद्दीकी के काफी करीबी बताए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद मुनव्वर भारत छोड़कर किसी ऐसी जगह पर चले गए थे जिसके बारे में किसी को नहीं पता था। ऐसा करने के पीछे का कारण मुनव्वर की जान को भी खतरा बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: 375 BHP पावर, 360-डिग्री कैमरा, Salman Khan के पिता की नई लग्जरी कार में और क्या-क्या खास?
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
54 mins agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
1 hr ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 hr agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
21 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
23 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
1 day agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines