Munawar Faruqui Apologizes To Konkan Community: मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। इस बार उन्होंने अपने एक जोक में महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के लोगों को लेकर टिप्पणी की, जिससे बीजेपी और शिवसेना शिंदे गुट भड़क उठे हैं। दोनों ही पार्टियों ने मुनव्वर को चेतावनी दी है कि अगर वो माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें सबक सिखाया जाएगा। विवाद बढ़ता देख मुनव्वर ने सार्वजनिक रूप से अब माफी मांगी और कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था।
मुनव्वर फारूकी ने क्या कहा?
मुनव्वर फारूकी ने स्थिति को संभालने की कोशिश की और एक वीडियो जारी किया। उन्होंने साफ किया कि उनकी टिप्पणी सिर्फ एक जोक थी और इसका उद्देश्य किसी को भी आहत करना नहीं था। मुनव्वर ने कहा, “मैं जानता हूं कि मेरे जोक से कुछ लोगों को दुख पहुंचा है। एक कॉमेडियन के तौर पर मेरा उद्देश्य कभी भी किसी को ठेस पहुंचाना नहीं होता। उस शो में सभी लोगों ने मजे किए, लेकिन इंटरनेट पर कुछ बातें हो रही हैं इसलिए मैं इसके लिए माफी मांगता हूं और सभी से क्षमा चाहता हूं।”
क्या रहा पूरा विवाद?
घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब मुनव्वर फारूकी ने तलोजा में एक स्टैंडअप शो के दौरान कोंकण के लोगों के बारे में एक टिप्पणी की। शो के वायरल हुए वीडियो में नजर आया कि मुनव्वर कहते हैं, “कोंकणी लोग चू… बनाते हैं…” उनके इस जोक पर दर्शकों की हंसी सुनाई देती है। हालांकि, इस टिप्पणी ने स्थानीय लोगों में नाराजगी और गुस्सा देखने को मिला जिसके बाद मुनव्वर एक नए विवाद की चपेट में आ गए।
बीजेपी के नेता नितेश राणे ने मुनव्वर फारूकी को चेतावनी देते हुए कहा, “मुनव्वर फारूकी जैसे लोगों को लगता है कि वो हमारे समाज का मजाक बना सकते हैं। अगर वो माफी नहीं मांगते हैं, तो हम उन्हें सबक सिखाने में पीछे नहीं रहेंगे। उनकी इस टिप्पणी ने कोंकण के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।”
मुनव्वर के ट्वीट ने मचाई हलचल
अपने वीडियो के अलावा मुनव्वर ने एक ट्वीट भी किया है जिसमें उन्होंने लिखा है कि जब अपने ही आपसे लड़ने आ जाएं तो चुप रहना ही बेहतर होता है। तो क्या ये कहा जाए कि इसका कनेक्शन उनके माफी मांगने से है। क्या मुनव्वर ने माफी इसलिए मांगी है क्योंकि कोई अपना ही उनके खिलाफ हो गया है।
लगातार विवादों में रहते हैं मुनव्वर
आपको बता दें मुनव्वर फारूकी के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी वो अपनी स्टैंडअप कॉमेडी के चलते ऐसे-ऐसे जोक्स मार चुके हैं जिसने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कभी उनके खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप लगे हैं तो कभी फेमस रियलिटी शो बिग बॉस में उनके ऊपर महिला प्रतिभागियों को मैसेज भेजे जाने जैसे गंभीर आरोप लग चुके हैं। मुनव्वर अपने विवादों के चलते जेल भी जा चुके हैं तो क्या ऐसा मान लिया जाए कि इस बार मुनव्वर जेल जाने के डर से पहले ही सरेंडर कर चुके हैं। उन्होंने इसलिए माफी मांग ली ताकि ये विवाद आगे बढ़े ही ना और ऐसा नौबत कभी ना आए कि उन्हें फिर से जेल की हवा खानी पड़ जाए।
यह भी पढ़ें: क्या पति को जेल भेजकर ही दम लेंगी Dalljiet Kaur? बोलीं ‘Jaydon के साथ जो किया वो…’
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
2 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
4 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
4 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
5 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
6 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
7 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
8 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
23 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines