Bigg Boss 17 Winner: टेलीविजन के कॉन्ट्रोवर्शियल शो ‘बिग बॉस 17’ के फिनाले में अब बस कुछ ही वक्त रह गया है। ऐसे में फैंस को विनर का नाम जानने की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।
हालांकि अगर शो के विनर की बात की जाए तो यूजर्स और दर्शक कयास लगा रहे हैं कि इस बार शो का विनर या तो मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे या फिर अभिषेक कुमार हो सकते हैं, लेकिन इनके अलावा कोई और भी है, जो ‘बिग बॉस 17’ की ट्रॉफी उठा सकता है। आइए जानते हैं हम ऐसा क्यों कह रहे हैं?
यह भी पढ़ें- क्या सच में प्रेगनेंट हैं Yami Gautam? पति के साथ स्पॉट हुई तस्वीर में पेट छुपाती नजर आईं एक्ट्रेस
कौन होगा शो का विनर?
दरअसल, शो के विनर को लेकर लगातार अंकिता, मुनव्वर और अभिषेक का नाम सामने आ रहा है, लेकिन इस बार के सीजन की विनर मनारा चोपड़ा भी हो सकती हैं। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा क्योंकि भले ही वह शो की सबसे कमजोर कंटेस्टेंट रही हो, लेकिन वो अपनी रियलिटी को हमेशा स्वीकार करती हैं और मानती हैं कि वो क्या है। इसके अलावा और भी कारण हैं, जिसकी वजह से वो शो की विनर बन सकती है।
https://twitter.com/browngirlll_/status/1749343510463959542
कैमरे के सामने नहीं डरती
भले ही मनारा शो की सबसे कमजोर कंटेस्टेंट हो, लेकिन अगर उन्हें रोना भी होता है, तो वो बाकि लोगों की तरह नहीं करती और जो उन्हें फील होता है, उसे साफ जाहिर करती हैं। आज वो दर्शकों के दिलों पर राज कर रही हैं।
https://twitter.com/browngirlll_/status/1748046261276835851
अपनी लड़ाई खुद लड़ी
ये तो सभी जानते हैं कि शो में मुनव्वर ने मनारा की खूब मदद की है, लेकिन जैसे ही घर में आयशा आई तो मनारा अकेली रह गई और उन्होंने खुद ही अपनी लड़ाई को जारी रखा और आगे बढ़ती गई।
कोई गेम नहीं खेला
शो के घर में बने रहने के लिए कई कंटेस्टेंट ने तरह-तरह के फंडे अपनाए, लेकिन मनारा ने कभी किसी भी चीज का सहारा लिए बिना गेम खेला और अपना संघर्ष जारी रखा। मनारा ने बेहद शानदार तरीके से अपना गेम खेला।
कभी नहीं की चुगली
शो में भले ही मनारा ने अपने दोस्तों का दिल दुखाया हो, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने दोस्तों की चुगली नहीं की और हमेशा उनके साथ खड़ी रही। शो में भले ही मुनव्वर ने मनारा का साथ छोड़ा, लेकिन उन्होंने फिर भी मुनव्वर का साथ दिया और गेम खेला।
हर किसी को शो के विनर का इंतजार
इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए यूजर्स का कहना है कि मनारा शो की विनर हो सकती हैं। पहले भी आखिरी कड़ी में गेम बदला है और इस बार भी ऐसा हो सकता है। मनारा शो की विनर बनने की हकदार है, हालांकि अब वक्त ही बताएगा कि ‘बिग बॉस 17’ को विनर कौन होगा?
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
8 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
9 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
10 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines