क्या Munawar Faruqui का एक बार फिर टूटा Khatron Ke Khiladi में आने का सपना? इस बार क्या है वजह?

Munawar Faruqui Not Participating In Khatron Ke Khiladi: मुनव्वर फारूकी को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा था कि वो इस सीजन खतरों से खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। उनका नाम कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में शामिल हो चुका था, फिर भी अब वो इस शो का हिस्सा नहीं बन सकते। इस बार उनके शो से बाहर होने का क्या कारण है चलिए जानते हैं।

Munawar Faruqui Not Participating In Khatron Ke Khiladi

Munawar Faruqui को Khatron Ke Khiladi 14 से मेकर्स ने किया बाहर?

विज्ञापन

Munawar Faruqui Not Participating In Khatron Ke Khiladi: मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) की ट्रॉफी जीतने के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। इस शो से पहले ही कॉमेडियन एक बड़ी फैन फॉलोइंग तैयार कर चुके थे। अपने जोक्स से उन्होंने देश के लाखों लोगों के दिल जीत लिए हैं। इसलिए तो उन्होंने बड़ी ही आसानी से कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का रियलिटी शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp) भी जीत लिया था और अब एंटी कॉन्ट्रोवर्सीज के बावजूद वो बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम कर गए।

मुनव्वर हुए ‘खतरों के खिलाड़ी’ की लिस्ट से आउट?

वहीं, अब उनसे जुड़ी एक बुरी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा था कि जल्द ही मुनव्वर फारूकी रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के सेलिब्रिटी बेस्ड सबसे बड़े स्टंट रियल्टी शो का हिस्सा बनने वाले हैं। मुनव्वर फारूकी का नाम लगातार ‘खतरों के खिलाड़ी 14‘ (Khatron Ke Khiladi Season 14) के लिए सामने आ रहा था। लेकिन अब ऐसा कहा जा रहा है कि मुनव्वर की इसमें पार्टिसिपेट करने की इच्छा के बावजूद वो इस सीजन शो का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। कहा जा रहा है कि वो इस सीजन के लिए फाइनल भी हो चुके थे लेकिन आखिरी वक्त पर उनका नाम लिस्ट से हटा दिया गया है।

विज्ञापन

इस बार क्यों नहीं बन पाए शो का हिस्सा?

अब मेकर्स ने ऐसा फैसला क्यों लिया है इसका कारण सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आखिरी वक्त पर हुए इस फैसले से मुनव्वर फारूकी भी बेहद दुखी होंगे क्योंकि ये उनके साथ पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी सीजन 12 में वो शो का हिस्सा बनते-बनते रह गए थे। उनका नाम ऑफिशियली कंटेस्टेंट की लिस्ट में अनाउंस हो गया था लेकिन वो शो में पार्टिसिपेट नहीं कर पाए थे। उस दौरान उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर इस पर निराशा भी जताई थी।

विज्ञापन

वजह जान टूट जाएगा फैंस का दिल

वहीं, इस बार उनका शो का हिस्सा न बन पाने का कारण भी सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि मुनव्वर फारूकी के पासपोर्ट में कोई समस्या है और इस कारण वो देश छोड़कर विदेश में शो की शूटिंग करने नहीं जा सकते। पासपोर्ट अब मुनव्वर फारूकी और ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के बीच रुकावट बन गया है। चाह कर भी मुनव्वर कुछ नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उनके साथ-साथ ये खबर पढ़कर फैंस का दिल भी टूटने वाला है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ