Mumtaz Shammi Kapoor Love Story: बॉलीवुड के सितारों की लव स्टोरी अक्सर चर्चाओं में रहती हैं. इनमें कुछ सितारों की प्रेम कहानी पूरी होने के बाद अमर हो जाती हैं तो कुछ की प्रेम कहानी पर ग्रहण लग जाता है और ये अधूरी रह जाती हैं. 60 के दशक में भी 2 सितारे ऐसे थे, जिनकी लव स्टोरी काफी चर्चाओं में रही. ये सितारे कोई और नहीं बल्कि मुमताज और शम्मी कपूर हैं. एक समय था जब मुमताज शम्मी कपूर से शादी तक करना चाहती थीं, लेकिन फिर कुछ ऐसा कि दोनों की लव स्टोरी अधूरी रह गई और बॉलीवुड का एक किस्सा बनकर रह गई.
कैसे हुई थी लव स्टोरी की शुरुआत?
शम्मी कपूर और मुमताज की लव स्टोरी साल 1968 में आई फिल्म ‘ब्रह्मचारी’ से शुरू हुई थी. शम्मी कपूर की पहली पत्नी गीता बाली का निधन 1965 में ही हो गया था. इसके बाद शम्मी कपूर की मुलाकात मुमताज से ‘ब्रह्मचारी’ के सेट पर हुई. फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच लव स्टोरी शुरू हो गई और दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे. मुमताज ने इस बात का खुलासा विक्की लालवानी के एक इंटरव्यू में किया था.
यह भी पढ़ें: 47 साल बाद पर्दे पर दिखेगी आइकॉनिक जोड़ी, रजनीकांत-कमल हासन की अपकमिंग फिल्म का पहला लुक रिवील
क्यों नहीं हो पाई शादी?
मुमताज ने बताया था कि शम्मी कपूर और मैं एक दूसरे की तरफ काफी एट्रैक्ट थे. हालांकि हमारी उम्र में 17-18 साल का फर्क था, लेकिन मुझे उम्र की परवाह नहीं थी और मैं उनसे शादी भी करना चाहती थी. लेकिन ये कभी हो नहीं सका और हमारा रिश्ता अधूरा ही रह गया. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि जब हमारी शादी की बातें चल रही थी तो राज कपूर को इस शादी से इनकार था.
यह भी पढ़ें: BO Collection: Assi और Do Deewane Seher Mein ने दूसरे दिन कितनी की कमाई? O Romeo की रफ्तार हुई धीमी
इस फिल्म से धोना पड़ा था हाथ
एक्ट्रेस ने कहा कि राज कपूर नहीं चाहते थे कि हमारी शादी हो. उस दौरान उनके रूल्स काफी सख्त थे. उनका एक नियम था कि उनके घर की बहू बाहर काम नहीं करेगी. ये ही वजह थी कि शम्मी कपूर संग मेरी शादी नहीं हो सकी. बता दें एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि राज कपूर की फिल्म ‘मेरा नाम जोकर’ पहले मुझे ऑफर हुई थी लेकिन शम्मी कपूर संग रिश्ते की वजह से इस फिल्म से हाथ धोना पड़ा था.
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
12 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
13 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
14 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
16 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
16 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
17 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
18 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
19 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines