Mumtaz: फिल्म इंडस्ट्री में कई नाम ऐसे हैं जो आज भी बेहद पॉपुलर हैं। कई सेलेब्स ऐसे हैं, जिनकी लाइफ भी उनकी फिल्मों की तरह ही फिल्मी है। आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जो अपने टाइम पर बेहद पॉपुलर रही। जी हां, वो हसीना जितनी अपनी फिल्मों को लेकर पॉपुलर रही, उतना ही उनकी लाइफ का संघर्ष भी पॉपुलर रहा। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में…
बतौर जूनियर आर्टिस्ट की करियर की शुरुआत
दरअसल, हम बात कर रहे हैं मशहूर अदाकारा मुमताज की… एक जूनियर आर्टिस्ट के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली मुमताज ने अपनी मेहनत के दम पर वो मुकाम हासिल किया है, जिसे पाने के लिए लोग अपनी पूरी जिंदगी बिता देते हैं। साल 1947 में 31 जुलाई को जन्मी मुमताज की कहानी बेहद फिल्मी और प्रेरणादायक है। जब एक्ट्रेस महज पांच साल की थी तो उन्हें पहली बार संस्कार (1952) में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में देखा गया।
ईरानी मूल की थीं मुमताज की मां
रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि मुमताज की मां ईरानी मूल की थीं, लेकिन वो मुंबई में रहती थीं। कथित तौर पर जब मुमताज एक साल की थी तो उनके माता-पिता अलग हो गए थे और उन्होंने तलाक ले लिया था। इसके बाद कहा गया कि जब मुमताज की मां अपनी पति से अलग हो गई तो वो अपने मायके चली गई थी। इसके बाद फिर जब मुमताज धीरे-धीरे चीजों को समझने लगीं, तो उन्होंने अपने परिवार के लिए काम करने का फैसला किया।
राजेश खन्ना संग ‘दो रास्ते’ में किया काम
एक रिपोर्ट की मानें तो उन्होंने छोटी उम्र में काम करना शुरू किया और इसके लिए उन्हें सिर्फ 37 रुपये दिन के थे। उन्होंने B Grade फिल्में भी की और जब मुमताज सात साल की हुई तो उन्होंने यास्मीन (1955) में अभिनय किया और हर किसी का दिल जीत लिया। इसके बाद उन्होंने लाजवंती (1958), सोने की चिड़िया (1958) और स्त्री (1961) में काम कर अपना हुनर दिखाया। फिर मुमताज ने राजेश खन्ना संग ‘दो रास्ते’ में काम किया और ये एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई।
मुमताज ने जीता लोगों का दिल
इसके बाद उन्होंने राजेश के साथ कई फिल्मों में काम किया, जिसमें बंधन, सच्चा झूठा, दुश्मन, अपना देश, रोटी, आप की कसम और प्रेम कहानी जैसी कई फिल्मों के नाम शामिल हैं। मुमताज ने सिर्फ इन फिल्मों में काम ही नहीं किया बल्कि ये ब्लॉकबस्टर भी रहीं। इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा भी एक्ट्रेस ने अन्य कई शानदार फिल्में दी है, जिन्होंने दर्शकों के दिल पर अमिट छाप छोड़ी है और वो लोगों को आज भी बेहद पसंद है।
करियर की पीक पर छोड़ी इंडस्ट्री
मुमताज ने भले ही कितनी ही शानदार फिल्मों में काम किया हो, लेकिन अपने करियर के पीक पर जाकर एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री ही छोड़ दी। जी हां, जब मुमताज अपने करियर के पीक पर थीं तो उन्होंने साल 1974 में करोड़पति बिजनेसमैन मयूर माधवानी से शादी कर ली थी और एक्ट्रेस के जो पेडिंग प्रोजेक्ट्स थे उनको पूरा कर उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। हालांकि उन्होंने साल 1990 में ‘आंधियां’ से वापसी करने की कोशिश की थी, लेकिन इस पर किसी ने ध्यान ही नहीं दिया और शादी के बाद फिर वो अपनी पति के साथ लंदन चली गई।
यह भी पढ़ें- एक मर्डर मिस्ट्री की कितनी गुत्थियां? कौन हैं Indrani Mukherjee? जिनकी हाईप्रोफाइल जिंदगी के पन्ने चर्चा में
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
17 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
18 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
18 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
1 day ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines