Shahrukh Khan: बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान की सुरक्षा में सेंध का मामला सामने आया है। शाहरुख खान के बंगले ‘मन्नत’ में गुरुवार को दो लड़के सुरक्षाकर्मियों से नजर बचाकर घुस गए। मुंबई पुलिस के अनुसार, बाहरी दीवार फांदकर मन्नत में घुसे दोनों लड़कों को सुरक्षा गार्डों ने पकड़ लिया।
शाहरुख के बंगले में घुसे दोनों लड़कों की उम्र 20 से 22 साल है। पुलिस पूछताछ के दौरान, दोनों ने बताया कि वे दोनों गुजरात के रहने वाले हैं और दोनों शाहरुख खान को काफी पंसद करते हैं। दोनों यहां शाहरुख से मिलने आए थे। पुलिस ने बताया कि दोनों लड़कों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) के तहत अनधिकार प्रवेश और अन्य संबंधित अपराधों का मामला दर्ज किया गया था। आगे की जांच चल रही है।
और पढ़िए – योगी की राह चले गहलोत, उदयपुर में रिसाॅर्ट पर चला बुलडोजर
शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ ने तोड़े हैं कई रिकार्ड
बता दें कि शाहरुख खान इनदिनों ‘पठान’ की सफलता का आनंद उठा रहे हैं। शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकार्ड तोड़े हैं। दुनिया भर में फिल्म ने 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। फिल्म में शाहरुख के अलावा जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी हैं। फिलहाल, शाहरुख अब अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जवान’ और ‘डंकी’ की तैयारी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
13 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
15 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
16 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
17 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines