Uorfi Javed: सोशल मीडिया सेंसेशन बनीं उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चाओं का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक लंबा-चौड़ा नोट लिख एक शख्स पर गंभीर आरोप लगाया थे। उर्फी ने उस शख्स के साथ की चैटिंग को वायरल करते हुए सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि ये शख्स, एक्ट्रेस को ‘साइबर रेप’ की धमकी दे रहा है। इसके साथ ही उर्फी ने मुंबई पुलिस को टैग कर मदद की गुहार लगाई थी। वहीं, उर्फी की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सलाखों के पीछे आरोपी
उर्फी जावेद ने खुद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी (Uorfi Javed Post) के जरिए आरोपी के सलाखों के पीछे होने की पुष्टि की है। साथ ही मुंबई पुलिस का आभार जताया है। उर्फी ने आरोपी की तस्वीर साझा करते हुए नोट में लिखा है,’गुड न्यूज! ये मॉलेस्टर सलाखों के पीछे पहुंच गया।’ इसके बाद उन्होंने मुंबई पुलिस को भी धन्यवाद दिया।
साइबर रेप की दी थी धमकी
बताते चलें कि उर्फी ने कुछ दिनों पहले इस आरोपी की तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट लिख बताया था,’तो यह आदमी मुझे इतने लंबे समय से परेशान कर रहा है। 2 साल पहले किसी ने मेरी फोटो को मॉर्फ कर दिया और बांटना शुरू कर दिया, मैंने उस बारे में 2 साल पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी थी और मैं उस समय नरक से गुजरी था।’
एक्ट्रेस ने पोस्ट के जरिए बताया था सच
उर्फी ने आगे लिखा,’ मैंने 2 साल की एक पोस्ट भी अपलोड की जो अभी भी मेरे प्रोफाइल पर है। इस आदमी ने उस तस्वीर को पकड़ लिया और मुझे उसके साथ वीडियो सेक्स करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था नहीं तो वह तस्वीर को विभिन्न बॉलीवुड पेजों पर वितरित करने और मेरा करियर बर्बाद करने की धमकी दे रहा था। हां, वह मुझे साइबर रेप करने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था।’
मुंबई पुलिस पर उठाए थे सवाल
उर्फी ने अपने पोस्ट में मुंबई पुलिस पर सवाल खड़ा करते हुए लिखा,’यह वह नहीं है जिससे मैं निराश हूं, मैंने पहली बार गोरेगांव पुलिस स्टेशन @mumbaipolice में प्राथमिकी दर्ज की। 14 दिन हो गए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई! मैं बहुत निराश हूं। मैंने @mumbaipolice के बारे में बहुत सारी अच्छी बातें सुनी थीं लेकिन इस आदमी के प्रति उनका रवैया अजीब है। यह बताने के बाद भी कि उसने कितनी महिलाओं के साथ ऐसा किया है, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। वैसे भी यह आदमी समाज, महिलाओं के लिए खतरा है। उसे स्वतंत्र रूप से जीने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।’
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
10 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
13 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
13 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
13 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
19 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines