Ranveer Allahbadia Controversy: मशहूर कॉमेडियन समय रैना (Samay Raina) के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) पर रणवीर अल्लाहबादिया ने एक गलत बयान देकर अपने लिए गड्ढा खोद लिया है। पेरेंट्स को लेकर की अभद्र टिप्पणी के बाद उनका देशभर में विरोध किया जा रहा है। कुछ जगह तो उनके पुतले भी जलाए गए हैं। माता-पिता के बारे में कोई इतना घटिया कैसे सोच सकता है और शो पर बोल सकता है? ये देखकर हर कोई हैरान है। अब रणवीर अल्लाहबादिया के खिलाफ जांच की जा रही है।
पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया की कौन-सी रिक्वेस्ट की रिजेक्ट?
उनके खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं और उन्हें समन भेजे जा रहे हैं। मुंबई और असम पुलिस ने रणवीर अल्लाहबादिया को इस मामले में पूछताछ के लिए समन भेज दिया है। ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में हुई कंट्रोवर्सी पर एक नया अपडेट सामने आया है। मुंबई पुलिस से रणवीर अल्लाहबादिया ने स्पेशल रिक्वेस्ट की थी जिसे अब पुलिस ने रिजेक्ट कर दिया है। अब ये रिक्वेस्ट क्या थी और पुलिस ने इसे मानने से इंकार क्यों किया? चलिए जानते हैं। दरअसल, इस केस में अभी तक मुंबई पुलिस कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।
रणवीर अल्लाहबादिया को क्या बोली मुंबई पुलिस?
रणवीर अल्लाहबादिया का भी स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया जाना था, जबकि वो इसके लिए नहीं पहुंचे। रणवीर अल्लाहबादिया ने पुलिस से इस मामले में रिक्वेस्ट की है कि उनका बयान उनके घर पर दर्ज किया जाए। अब पुलिस ने ये रिक्वेस्ट एक्सेप्ट नहीं की। अधिकारियों ने रणवीर अल्लाहबादिया को इस पूरे विवाद के बाद पूछताछ के लिए खार पुलिस स्टेशन आने के लिए कहा है। आपको बता दें, ये रणवीर अल्लाहबादिया को दूसरा समन जारी किया गया है। इससे पहले इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें समन भेजा गया था।
कंट्रोवर्सी के बीच देश से बाहर गए समय रैना
आपको बता दें, हाल ही में इन्फ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija) को भी खार पुलिस स्टेशन के बाहर स्पॉट किया गया था। इस मामले में वो अपना बयान दर्ज करवाने पहुंची थीं। दरअसल, इस शो में उन्होंने भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था। उनको लेकर भी कंप्लेंट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ समय रैना को भी दूसरा समन जारी हुआ है। हालांकि, वो देश से बाहर हैं और मार्च में लौटेंगे, तो वो शायद रिक्वेस्ट करके जांच में शामिल होने के लिए वक्त मांगेंगे।
संबंधित खबरें
'आपकी जगह जेल में है', चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को SC ने लगाई फटकार
1 hr agoआलिया भट्ट संग 'इंशाल्लाह' में काम करेंगे संजय लीला भंसाली? चर्चाएं तेज
3 hrs ago'मंजुलिका' नहीं, अब 'देविका' का होगा आतंक! '418' का हिंदी ट्रेलर हुआ जारी
5 hrs agoरकुल प्रीत सिंह ने इनकम टैक्स की छापेमारी की खबरों को किया खारिज
6 hrs agoशादी के बंधन में बंधे 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम मोहसिन खान
7 hrs agoकौन हैं अविनाश मिश्रा? जिन्होंने जीती 'खतरों के खिलाड़ी 15' की ट्रॉफी
7 hrs ago'बिग बॉस' में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू को उतारा मौत के घाट!
8 hrs agoसोहा अली खान के लिए करीना कपूर ने किया स्पेशल पोस्ट
9 hrs ago3 दिनों में 'दृश्यम 3' ने 200 करोड़ किए पार, तीसरे दिन की ताबड़तोड़ कमाई
9 hrs agoअविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के विनर, ट्रॉफी संग जीते 20 लाख
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines