बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार तीन आरोपियों को मुंबई पुलिस अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए ला रही है. राजस्थान के कोटा में सोमवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें मुंबई ले जाने के लिए 48 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की गई. इस मामले में मुंबई पुलिस ने हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत शुरुआती कार्रवाई की है. पुलिस का कहना है कि गोलीबारी के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है.
बनाई गईं क्राइम ब्रांच की 20 स्पेशल टीमें
मुंबई पुलिस के उपायुक्त राज तिलक रोशन के मुताबिक, घटना के समय बाइक पर तीन लोग सवार थे. इनमें से दो ने एक्टर टाइगर की कार पर 5 से 6 गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए. मामले की जांच के लिए क्राइम ब्रांच की करीब 20 स्पेशल टीमें बनाई गईं. पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के साथ डिजिटल सबूतों की भी जांच की है. जांच के दौरान आरोपियों की मोटरसाइकिल अंधेरी पश्चिम रेलवे स्टेशन के पास मिली.
कैसे पकड़े गए हमलावर?
पुलिस के अनुसार, संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाने के बाद उनके मुंबई से सूरत और फिर पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से आगे जाने की जानकारी मिली. मुंबई पुलिस ने कोटा पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया. मुंबई पुलिस ने बताया कि दिल्ली, गुजरात और राजस्थान पुलिस ने भी कार्रवाई में सहयोग किया. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में दो हरियाणा और एक बिहार का निवासी है. उनकी उम्र 18, 22 और 22 वर्ष बताई गई है.
क्या होता है ट्रांजिट वारंट या ट्रांजिट रिमांड?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब किसी मामले में एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य से आरोपी को गिरफ्तार करती है, तो उसे जांच के लिए अपने राज्य ले जाने की कानूनी अनुमति की जरूरत पड़ सकती है. इसी उद्देश्य से दूसरे स्टेट की पुलिस संबंधित कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड की अपील करती है. मंजूरी कुछ समय के लिए ही होती है, जिसमें दूसरे स्टेट की पुलिस आरोपी को कस्टडी में रख सकती है और फिर उन्हें संबंधित राज्य की पुलिस को सौंपना होता है. इस नियम को ही आम बोलचाल में ट्रांजिट वारंट भी कहा जाता है.
संबंधित खबरें
कौन है गैंगस्टर अनिल पंडित? जिसने ली टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की जिम्मेदारी
5 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में कोटा रेलवे स्टेशन पर हमलावर गिरफ्तार
5 hrs ago20 की उम्र से आज तक बच्चों की PTM अटेंड कर रहे हैं सैफ अली खान
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद मां हुईं परेशान, जैकी श्रॉफ ने दिया अपडेट
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में सेलेब्स! सुरक्षा पर उठाए सवाल
8 hrs agoकौन हैं टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले, मुंबई से कैसे पहुंचे राजस्थान?
8 hrs ago45 मिनट तक हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ का किया था इंतजार, कैसे बची जान?
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 4 संदिग्ध आरोपी राजस्थान से अरेस्ट
10 hrs agoसलमान खान की जगह कौन होस्ट करेगा 'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार'?
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ से राकेश रोशन तक, अंडरवर्ल्ड के निशाने पर आए ये सितारे
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines