कॉमेडियन कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, सामने आया लेटेस्ट वीडियो

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के घर आज 31 मार्च को मुंबई पुलिस पहुंची है। आज मुंबई पुलिस, शिवाजी पार्क स्थित कटारिया पार्क में कुणाल कामरा को तीसरा सनम देगी। कुणाल को मुंबई पुलिस ने दूसरा समन भेजा था, लेकिन कामरा आज भी अपना बयान देने के लिए पुलिस के पास नहीं पहुंचे।

Kunal Kamra

Kunal Kamra

स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा बीते कुछ दिनों से विवाद में घिरे हुए हैं। सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कुणाल को लेकर चर्चा हो रही है। इस बीच अब आज 31 मार्च को मुंबई पुलिस कुणाल कामरा के घर पहुंची है। आज मुंबई पुलिस, शिवाजी पार्क स्थित कटारिया पार्क में कुणाल कामरा को तीसरा सनम देगी। कुणाल को मुंबई पुलिस ने दूसरा समन भेजा था, लेकिन कामरा आज भी अपना बयान देने के लिए पुलिस के पास नहीं पहुंचे।

विज्ञापन

ANI ने शेयर किया वीडियो

ANI पर इसका एक लेटेस्ट वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस वाले कुणाल के घर के सामने नजर आ रहे हैं। साथ ही वीडियो को शेयर करते हुए जानकारी दी गई है कि मुंबई पुलिस कुणाल के घर पहुंची है। वहीं, अब इस वीडियो पर लोगों ने भी जमकर अपना-अपना रिएक्शन शेयर किया और लोग इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

विज्ञापन

7 अप्रैल तक अंतरिम राहत

गौरतलब है कि कुणाल कामरा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर दिए विवादित बयान दिया था, जिसके बाद उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट से कामरा को गिरफ्तारी पर 7 अप्रैल तक अंतरिम राहत भी मिली हुई है। वहीं, अब देखने वाली बात ये होगी कि पुलिस के तीसरे समन को भी कुणाल ऐसे ही इग्नोर करेंगे या फिर अपना बयान देने के लिए पुलिस के सामने पेश होंगे।

विज्ञापन

प्रशांत किशोर ने किया सपोर्ट

गौरतलब है कि इस विवाद पर कई लोगों ने कुणाल का सपोर्ट भी किया है। हाल ही में जन सुराज पार्टी के संस्थापक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कामरा के पक्ष में आए हैं। उन्होंने भी कुणाल का सपोर्ट किया है। साथ ही उन्होंने कुणाल को अपना दोस्त भी बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ