Mumbai News: फिल्म अभिनेता, मॉडल और कास्टिंग कोओर्डिनेटर आदित्य सिंह राजपूत सोमवार को मुंबई के अंधेरी स्थित अपने फ्लैट के बाथरूम में मृत पाए गए। सूचना पर पहुंची मुंबई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि उनकी मौत के कारण को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
अंधेरी में अपनी फ्लैट में रहते थे आदित्य
जानकारी के मुताबिक आदित्य सिंह राजपूत का मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक बहुमंजिला हाउसिंग सोसायटी की 11वीं मंजिल पर फ्लैट है। बताया गया है कि उनके दोस्त ने उन्हें घर में बेसुध पड़ा पाया। वह बिल्डिंग के चौकीदार की मदद से आदित्य को पास के एक अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मॉडल के तौर पर शुरू किया था करियर
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि आदित्य सिंह राजपूत ने एक मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे जानेमाने चेहरे बन गए। कहा जाता है कि उन्होंने कई नए चेहरों को भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में लॉन्च किया। आदित्य ने बॉलीबुड जगत में अच्छी पकड़ बना ली थी। उन्होंने बड़े अभिनेताओं के साथ कई ब्रांडों के लिए भी काम किया था।
दिल्ली के रहने वाले थे अदित्य
आदित्य मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले थे। वह क्रांतिवीर और मैंने गांधी को नहीं मारा जैसी फिल्मों में भी काम किया था। इसके अलावा वह लगभग 300 विज्ञापनों का हिस्सा रहे। उन्होंने स्प्लिट्सविला 9 जैसे रियलिटी शो में भाग लिया और लव, आशिकी, कोड रेड, आवाज सीजन 9, बैड बॉय सीजन 4 समेत अन्य टीवी प्रोजेक्ट में भी काम किया।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
23 hrs agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines