Lok Sabha elections 2024: धर्मेंद्र ने 88 साल की उम्र में डाला वोट, पोलिंग बूथ पर नजर आए सितारे

Lok Sabha elections 2024: महाराष्ट्र में 13 सीटों पर आज 20 मई को 5वें चरण की वोटिंग हो रही है। बॉलीवुड सेलेब्स भी बढ़-चढ़कर वोटिंग कर रहे हैं। साथ ही सभी को वोट डालने के लिए मैसेज दे रहे हैं। बी-टाउन सितारों पर मतदान का खुमार साफ नजर आ रहा है।

Lok Sabha elections 2024

Lok Sabha elections 2024

विज्ञापन

Lok Sabha elections 2024: देश में चुनावी माहौल चल रहा है, ऐसे में बॉलीवुड पर भी वोटिंग का खुमार साफ नजर आ रहा है। महाराष्ट्र में 48 सीटें हैं, जिसमें से 13 सीटों पर आज 20 मई को 5वें चरण का चुनाव हो रहा है। बता दें कि बाकी की सभी सीटों पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान हो चुका है। अब 5वें चरण में मुंबई में भी वोटिंग का क्रेज देखने को मिल रहा है और बॉलीवुड सितारे भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। साथ ही फैंस से भी वोटिंग के लिए अपील कर रहे हैं।

खिलाड़ी ने किया वोट

सुबह-सुबह बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार पोलिंग बूथ पर नजर आए। एक्टर ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद अपना पहला वोट डाला है। बता दें कि बीते साल 2023 में अक्षय को भारत की नागरिकता मिली थी। हालांकि अक्षय कुमार कहा था कि उनके पास दोहरी नागरिकता है। इसके पहले उनके पास कनाडा की नागरिकता थी। हालांकि भारतीय नागरिकता के बाद अक्षय को कनाडा की नागरिकता को छोड़ना पड़ा, क्योंकि भारत में डबल सिटीजनशिप का नियम लागू नहीं है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

परेश रावल बोले- पांच साल का न सोचें 

अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि फिल्म अभिनेत्री अनीता राज ने भी अपना वोट डाल दिया है। एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को घर से बाहर निकलना चाहिए और मतदान करना चाहिए। इसके अलावा बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने भी वोट डाला और कहा कि लोगों से अपील है कि मतदान करें। परेश ने कहा कि सिर्फ पांच साल का न सोचें बल्कि आने वाले 50 सालों में देश के विकास के लिए अपना मतदान करें। सरकार को मत न करने वालों पर टैक्स लगाना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जुनैद और इरा ने फ्लॉन्ट किया वोटिंग साइन

शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी वोटिंग की फोटो शेयर की है। इस पोस्ट को साझा करते हुए एक्टर ने लिखा कि कास्ट योअर वोट, हर वोट जरूरी है। अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपना वोट डाल चुकी हैं। आमिर खान के किड्स यानी जुनैद और इरा खान भी इस दौरान अपना वोटिंग साइन फ्लॉन्ट करते नजर आए। अभिनेत्री शुभा खोटे भी अपना वोट डाल चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिंक कलर के आउटफिट में नजर आई जाह्नवी कपूर 

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना जाह्नवी कपूर भी पोलिंग बूथ पर पिंक कलर के आउटफिट में पहुंची, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही थी। अभिनेता राजकुमार राव ने भी अपना वोट डाल दिया है। बता दें कि मुंबई में सेलेब्स वोटिंग कर रहे हैं। इस दौरान सितारे फैंस को वोटिंग करने के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ