डूबती मुंबई बचा पाएंगे डॉक्टर कौशिक ओबेरॉय? धमाकेदार है Mumbai Diaries Season 2 का Trailer

Mumbai Diaries Season 2 Trailer

image credit: insragram

Mumbai Diaries Season 2 Trailer: मोहित रैना अपनी आने वाली वेब सीरीज मुंबई डायरीज को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते दिनों इसका पोस्टर जारी कर मेकर्स ने सीरीज को लेकर अपडेट जारी किया था। इसके बाद टीजर रिलीज कर फैंस के दिलों में उत्साह को काफी बढ़ा दिया था। अब यह सीरीज तेजी से अपनी रिलीज के करीब पहुंचती जा रही है। इसी क्रम में मेकर्स ने सीरीज का ट्रेलर आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। बता दें कि यह वेब सीरीज साल 2019 में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई सीरीज मुंबई डायरीज 26/11 का सीक्वल है।

कोई भी तूफान मुंबई को नहीं तोड़ सकता

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर जारी करके लिखा, ‘कोई भी तूफान मुंबई या फिर इसके नायकों की भावनाओं को नहीं तोड़ सकता है। मुंबई डायरीज एक मेडिकल थ्रिलर है, जो एक सरकारी अस्पताल के आपातकालीन पृष्ठभूमि को दिखाती है। यह सीरीज अस्पताल में कर्मचारियों के साथ-साथ शहर भर के लोगों के सामने आने वाली चुनौतियों का पता लगाती है। मुंबई बहुत बड़े संकट से निपट रही है। जीवन बचाने और दूसरों को ठीक करने की इस लड़ाई में फिक्सिंग करने वाले लोग सबसे ज्यादा टूटे हुए हैं।’

वही दमदार स्टारकास्ट

इस बार सीरीज में कहानी मुंबई में आई हुई बाढ़ की दिखाई गई है। मुंबई डायरीज सीजन 2 कुछ दिनों बाद यानि 6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। सीरीज में एक बार फिर मजबूत स्टार कास्ट देखने को मिलेगी। इनमें कोंकणा सेन शर्मा और मोहित रैना के साथ टीना देसाई, श्रेया धनवंतरी, सत्यजीत दुबे, नताशा भारद्वाज, मृण्मयी देशपांडे और प्रकाश बेलावाड़ी शामिल हैं।

पिछले सीजन में क्या थी कहानी

इस वेब सीरीज का निर्देशन निखिल अडवाणी ने किया है तो वहीं मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी फिल्म के निर्माता हैं। बता दें कि पिछली बार यानि मुंबई डायरीज के पहले सीजन में मुंबई में हुए 26/11 के आतंकी हमले की कहानी दिखाई गई थी। इस सीरीज में बॉम्बे जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स, स्टाफ और ट्रेनिंग करने आए स्टूडेंट्स इस मुश्किल भरे हालत में जूझते हुए नजर आए थे। यह कहानी भी लोगों के दिलों को छू गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ