हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

अकेलेपन के अलावा क्यों परेशान थे Mukul Dev, अंदर ही अंदर घुटने की वजह क्या?

पॉपुलर एक्टर मुकुल देव के अचानक हुए निधन से हर कोई बेहद हैरान और परेशान है। सोशल मीडिया पर सभी एक्टर के लिए पोस्ट कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
क्यों परेशान थे मुकुल देव?

अजय देवगन की फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ और सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ फेम एक्टर मुकुल देव अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं। मुकुल देव के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक हर कोई मुकुल को याद कर रहा है। हालांकि, मुकुल को लेकर इस वक्त कई बातें सामने आई हैं। एक्टर अपने आखिरी दिनों में ना सिर्फ शराब और गुटखा बल्कि अकेलेपन से भी जूझ रहे थे। इसके अलावा कुछ और भी था, जो अंदर ही अंदर मुकुल को खाए जा रहा था। अब ऐसा क्या था, जिससे मुकुल परेशान थे। आइए जानते हैं इसके बारे में…

अकेले रहने लगे थे मुकुल देव

दरअसल, ‘सन ऑफ सरदार’ के को-एक्टर विंदू दारा सिंह ने मुकुल के बारे में कई बातें रिवील की। इस दौरान पीटीआई से बात करते हुए दारा सिंह ने बताया कि मुकुल देव पिछले आठ-दस दिन से बीमार थे। मुकुल अपनी हेल्थ का ध्यान नहीं रख रहे थे, वो अपनी मां के निधन के बाद से उदास थे। हम ‘सन ऑफ सरदार 2’ के फोटोशूट के लिए मुकुल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन उन्होंने हमारे फोन का जवाब देना बंद कर दिया था।

क्यों परेशान थे मुकुल?

इतना ही नहीं बल्कि दारा सिंह ने बताया कि उन्हें कोई बीमारी नहीं थी, लेकिन वो गुटखा खाने लगे थे और शराब भी पीने लगे थे। मुकुल का वजन भी बढ़ गया था और वो अकेलेपन से जूझ रहे थे। मुकुल की एक बेटी भी है, लेकिन वो उनके साथ नहीं रहती। विंदू ने आगे कहा कि जबसे मुकुल ने अपने माता-पिता को खोया था, उसके बाद से ही वो खुद को अलग-थलग रखने लगे थे।

आज होगा अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि मुकुल देव के निधन से सभी हैरान और परेशान हो गए हैं। हालांकि, सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ भी कर रहे हैं। मुकुल के अंतिम संस्कार की बात करें तो एक्टर का अंतिम संस्कार आज शनिवार शाम 5 बजे दयानंद मुक्तिधाम. H6QR और GF4, निजामुद्दीन पश्चिम, दिल्ली में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- कब और कहां होगी The Great Indian Kapil Show की स्ट्रीमिंग? नए अंदाज में दिखेगा शो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें