Mukesh Khanna Reaction On BJP Ayodhya Defeat: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों में सबसे शॉकिंग ये रहा कि राम मंदिर बनवाने के बावजूद भी भाजपा अयोध्या चुनाव में हार गई। पूरे देश के लिए ये खबर बेहद चौंकाने वाली रही क्योंकि सभी को यही उम्मीद थी कि राम मंदिर के निर्माण के बाद तो भाजपा को अयोध्या लोकसभा चुनाव 2024 जीतने से कोई भी नहीं रोक सकता। हालांकि, करीब 50 हजार वोटों से समाजवादी पार्टी के अवधेश प्रसाद ने भाजपा के लल्लू सिंह को हरा दिया। अब भाजपा की इस हार पर एक्टर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने चुटकी ली है।
मुकेश खन्ना ने भाजपा की हार पर की टिप्पणी
साथ ही मुकेश खन्ना ने भाजपा को इस हार के बाद उसका कारण देते हुए उन्हें खास सलाह भी दे डाली। बता दें, मुकेश खन्ना अक्सर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आ जाते हैं। एक्टर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या चल रहा है से लेकर राजनीति में कौन-क्या कर रहा है? उसकी पूरी खबर रखते हैं। साथ ही खुलेआम अपनी राय देने से भी नहीं चूकते। ऐसे में चुनाव जैसे मुद्दों पर उनका कोई ट्वीट न आए ऐसा कैसे हो सकता है। तो अब मुकेश खान ने अपने सोशल मीडिया से एक बार फिर विवादित टिप्पणी कर दी है। अयोध्या चुनाव हारने पर उन्होंने अपने अकाउंट से BJP को टारगेट किया है। राम मंदिर की तस्वीर शेयर कर विवादित बयान दिया है।
ट्वीट कर साधा निशाना
एक्टर ने अपने X अकाउंट से लिखा, ‘अयोध्या चुनाव हार से ये सीख लेनी चाहिए कि भव्य मंदिर के साथ-साथ आस-पास के नगर वासियों की जिंदगी को भी भव्य बनाने का प्रयास होना चाहिए। करोड़ों के बजट के बीच कुछ करोड़ वहां के लोगों की समस्या हल करने के लिए भी रखना जरूरी है। फिर चाहे ये राम मंदिर हो, चारों धाम हों या जयपुर निकट खाटू श्याम का मंदिर हो। श्रद्धा स्थल को टूरिस्ट स्पॉट न बनने दें। वहां लोग भी रहते हैं उनका भी ख्याल रखें।’ आज किया गया उनका ये ट्वीट खूब तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: Mohsin Khan संग जुड़ा नाम, Kushal Tandon संग लीक हुआ किसिंग वीडियो; आखिर किसे डेट कर रही हैं Shivangi Joshi?
भाजपा पर मुकेश का कटाक्ष
मुकेश खन्ना ने अपने इस बयान में भाजपा का नाम नहीं लिया, लेकिन ये देखकर एकदम साफ हो गया कि यहां वो किसकी बात कर रहे हैं। अब ऐसा लग रहा है जैसे एक्टर भाजपा पर कटाक्ष कर उन्हें बता रहे हों कि अगर करोड़ों रुपए यूं ही मंदिर को भव्य बनाने की जगह लोगों की मदद करते तो आज शायद उन्हें इस तरह से हार नहीं देखनी पड़ती। अब लोग एक्टर के इस ट्वीट पर अपनी राय रख रहे हैं और मुकेश खन्ना उस पर भी तर्क-वितर्क कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
एक्टर रणबीर कपूर ने मांगी माफी, स्पीच का वीडियो वायरल, जानें क्या कहा था?
12 mins agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
14 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
15 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
17 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
19 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
19 hrs agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
20 hrs ago'जेलर 2' ने 6 दिनों में 500 करोड़ किए पार, बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका
21 hrs agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines