Shaktimaan Casting: ‘शक्तिमान‘ एक ऐसा शो है जिसने सभी 90s किड्स के दिलों में एक खास जगह आज ही बनाई हुई है। DD National पर आने वाले इस शो ने न सिर्फ लोगों को एंटरटेन किया था बल्कि समाज में रहने का एक बेहतर तरीका भी सिखाया था। इस शो ने मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) की मानों किस्मत ही बदल दी। आज भी लोग मुकेश खन्ना को ‘शक्तिमान’ के रूप में ही याद करते हैं। वहीं, हाल ही में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान की वापसी का ऐलान किया था।
शक्तिमान की कास्टिंग पर मुकेश खन्ना का बड़ा दावा
वहीं, अब मुकेश खन्ना ने इस शो की कास्टिंग पर बेबाक बयान दे डाले हैं। उनका दावा है कि फिल्म इंडस्ट्री में में कोई भी ऐसा एक्टर मौजूद नहीं है जो इस भारतीय सुपरहीरो शक्तिमान के अपने आइकोनिक किरदार में फिट आ सके। आपको बता दें, जब साल 2022 में शो ‘शक्तिमान’ के बड़े पर्दे पर रीबूट की अनाउंसमेंट हुई थी तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के सुपरहीरो बनने की अफवाहों से ही मुकेश खन्ना भड़क उठे थे। वहीं, अब उन्होंने इस मामले में बॉलीवुड के किंग से लेकर खिलाड़ी तक को शामिल कर लिया है।
सलमान, शाहरुख, अक्षय या अजय कोई नहीं बन सकता शक्तिमान
दरअसल, हाल ही में मुकेश खन्ना से सवाल किया गया कि इस पीढ़ी का कौन-सा एक्टर इस किरदार को निभा सकता है? तो एक्टर ने साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि एक भी नाम इस किरदार के लिए सूट करता है। मुकेश खन्ना बोले, ‘अगर मेरे पास कोई नाम होता तो में 2 साल पहले ही अन्नोउंस करके शो रिलीज कर चुका होता। सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार सभी अच्छे एक्टर्स हैं। ये सभी टैलेंटेड हैं, लेकिन जैसे ही वो शक्तिमान बनकर सामने आएंगे, तो आपको शाहरुख के पीछे पठान, सलमान के पीछे भाईजान, अजय के पीछे सिंघम और अक्षय के पीछे हेरा फेरी दिखाई देगी।’
यह भी पढ़ें: Bigg Boss फेम एक्ट्रेस एक बार फिर बनीं दुल्हन, बंगाली रीति-रिवाज से रचाई दूसरी शादी
शक्तिमान बनने के लिए एक्टर होना काफी नहीं
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, ‘शालीनता किसी में नहीं आएगी। वो शक्तिमान नहीं बन सकते। मुझे कोई ऐसा शख्स चाहिए जिसकी कोई ऐसी बड़ी इमेज न बनी हो। मैं इस रोल में इसलिए फिट हुआ क्योंकि मेरी कोई इमेज नहीं थी और इसने शक्तिमान को आगे बढ़ने में मदद की। लोग कहते हैं कि मैं गलत हूं और एक अच्छा एक्टर कोई भी किरदार निभा सकता है। मैं मानता हूं कि कितना भी अच्छा एक्टर क्यों न हो, वो अलग-अलग किरदार निभा सकता है, लेकिन शक्तिमान सिर्फ एक रोल नहीं है। शक्तिमान बनने के लिए बस एक एक्टर होना काफी नहीं है, आपको इसके लिए सही चेहरे की भी जरूरत है।’
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
40 mins agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 hr agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
3 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
5 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
5 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
23 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines