Mukesh Khanna On Ranveer Singh: टीवी पर ‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ जैसे यादगार किरदार निभा चुके दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना अपने मुखर बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पॉपुलर शो ‘शक्तिमान’ में रणवीर सिंह को कास्ट किए जाने को लेकर बात की। जाहिर है कि कुछ वक्त पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर रणवीर को शक्तिमान के रूप में कास्ट किए जाने पर अपनी असहमति जताई थी।
अब उन्होंने इसके पीछे का कारण बताते हुए कहा कि सुपरहीरो का किरदार निभाने के लिए जिस तरह की ईमानदारी और मासूमियत चाहिए होती है, वो इस वक्त के एक्टर्स में बिल्कुल नहीं है। चाहें रणवीर सिंह हो या अक्षय कुमार और आमिर खान… सुपरहीरो के इस किरदार को निभाने के लिए परफेक्ट नहीं हैं।
रणवीर सिंह किरदार में फिट नहीं
बॉलीवुड ठिकाना से बातचीत के दौरान जब मुकेश खन्ना से पूछ गया कि उन्हें शक्तिमान के किरदार के लिए रणवीर सिंह क्यों परफेक्ट नहीं लगते? इस पर एक्टर ने कहा, ‘मुझे किसी एक्टर का नाम लेना पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि मुझे किसी की आलोचना करनी चाहिए क्योंकि लोग इससे नाराज हो जाते हैं। सभी लोग जानते हैं कि रणवीर सिंह मुझे शक्तिमान के लिए मनाने आए थे। मैं इस बात से नहीं मुकर रहा हूं कि मैंने उन्हें शानदार अभिनेता कहा था और उनकी एनर्जी की तारीफ की थी।’
उन्होंने आगे कहा कि इसके बाद से सोशल मीडिया पर पोस्ट आनी शुरू हो गई कि रणवीर सिंह को शक्तिमान के किरदार के लिए चुन लिया गया है। मुकेश खन्ना ने कहा, ‘मैंने इस पर कोई फैसला नहीं लिया था क्योंकि मेरा सोनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट है। इसलिए मैंने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा था कि मुख्य एक्टर के बारे में अभी कहना जल्दबाजी होगी।’
यह भी पढ़ें: मां बनने के बाद कितनी बदलती है जिंदगी? Deepika Padukone ने वीडियो में दिखाई झलक
एक्टर ने आगे कहा, ‘मुझे मनाने के लिए रणवीर सिंह 3 घंटे मेरे सामने बैठे रहे लेकिन उनके चेहरे पर वो बात नहीं दिखती जो शक्तिमान के किरदार के लिए जरूरी है। उसके चेहरे पर चंचलता है, जैसे वो किसी को ठग सकता है। ये अलग बात है कि वो बेहतरीन एक्टर है। मैंने उन्हें शक्तिमान के किरदार के लिए अभी मंजूरी नहीं दी है। उन्होंने एक न्यूड फोटोशूट कराया था, उनके इस फोटोशूट से मेरे मन में उनके प्रति नफरत पैदा हुई थी।’
रणवीर सिंह को दी थी ये सलाह
बता दें कि जिस वक्त रणवीर सिंह के न्यूड फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, उस वक्त मुकेश खन्ना ने एक पोस्ट के जरिए एक्टर की आलोचना की थी। साथ ही उन्होंने रणवीर को सलाह दी थी कि वो उन देशों में एक्टिंग करें जहां न्यूडिटी आम बात है। इसके अलावा मुकेश खन्ना ने अक्षय कुमार के बारे में बात की और उनकी लगातार आईं फ्लॉप फिल्मों पर अपना रिएक्शन दिया।
अक्षय कुमार पर क्या बोले एक्टर?
एक्टर ने कहा, ‘मैंने उन्हें एक मैसेज भेजा था कि वो जिन फिल्मों का चयन कर रहे हैं, वो गलत है। मुझे लगता है कि उन्होंने एक फाइटर और कॉमेडियन के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। उन्हें ऐसे किरदारों पर ही अपना फोकस रखना चाहिए।’ इस दौरान मुकेश खन्ना ने शक्तिमान के लिए अक्षय कुमार को भी रिजेक्ट करते हुए कहा कि एक्टर इस किरदार के लिए फिट नहीं बैठते हैं।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
10 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
10 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
14 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
15 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
16 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
17 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines